इंग्लैंड के 12 अंक काटे गए
इतना ही नहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नियमों के मुताबिक, हर एक शॉर्ट ओवर के लिए टीम का 1 अंक काटा जाता है। इस पेनल्टी के चलते इंग्लैंड ने अपने 12 महत्वपूर्ण अंक गंवा दिए हैं, जिससे वह पॉइंट्स टेबल में छठे से खिसककर सातवें स्थान पर आ गया है। इस कटौती के बाद इंग्लैंड का पॉइंट्स पर्सेंटेज भी 34.72 से गिरकर सीधे 26.38% पर आ गया है।रूट ने मानी गलती
इंग्लैंड की कप्तानी कर रहे जो रूट ने आईसीसी मैच रेफरी एमिरेट्स एलीट पैनल के एंडी पायक्रॉफ्ट द्वारा तय की गई इस सजा और अपनी गलती को बिना किसी विरोध के स्वीकार कर लिया है। कप्तान की सहमति के बाद अब इस मामले में किसी भी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं रह गई है।इंग्लैंड पर स्लो ओवर-रेट का यह आरोप मैदानी अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक और नितिन मेनन के साथ-साथ तीसरे अंपायर रॉड टकर और चौथे अंपायर ग्राहम लॉयड ने लगाया था। इस नई पेनल्टी के बाद अब इंग्लैंड की WTC फाइनल की राह बेहद धुंधली हो गई है।
