156 रन चेज करने में फूली गुजरात की सांस, आरसीबी को मिली तीसरी हार, शुभमन गिल की टीम ने लिया बदला

Updated on 01-05-2026 12:45 PM
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी की टीम सिर्फ 155 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में गुजरात की टीम ने जैसे-तैसे 6 विकेट खोकर इस टारगेट को 16वें ओवर तक चेज कर लिया। हालांकि इस मैच के बाद भी आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे और गुजरात की टीम 5वें नंबर पर ही मौजूद है।

गुजरात ने भी खो दिए 6 विकेट

टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान शुभमन गिल ने सिर्फ 18 गेंद पर 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 43 रन ठोक दिए। हालांकि दूसरे ओपनर साई सुदर्शन कुछ नहीं कर पाए और 6 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद जोस बटलर ने 19 गेंद पर 39 रन की पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और दो चौके रहे। यहां से गुजरात की जीत लगभग पक्की लग रही थी, लेकिन यहां से गुजरात के विकेट लगातार गिरते रहे। वाशिंगटन सुंदर 12, शाहरुख खान 8, जेसन होल्डर 12 रन बनाकर चलते बने। हालांकि राहुल तेवतिया ने नाबाद 27 रन बनाकर अपनी टीम के लिए मैच खत्म किया। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 3 और रोमारियो शेफर्ड ने 2 विकेट हासिल किए।

सिर्फ 155 पर ऑलआउट हुई जीटी

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी आरसीबी की टीम 19.2 ओवरों में 155 रन पर सिमट गई। इस टीम को जैकब बेथेल और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 16 गेंदों में 34 रन की साझेदारी की। जैकब बेथेल 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अगले ओवर में टीम ने विराट कोहली का विकेट भी खो दिया, जो 13 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 28 रन बनाकर आउट हुए।

फेल हुए आरसीबी के बल्लेबाज

आरसीबी की टीम 3.2 ओवरों में 35 के स्कोर तक अपने दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों के विकेट खो चुकी थी। यहां से देवदत्त पड्डिकल ने कप्तान रजत पाटीदार के साथ मोर्चा संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए 26 गेंदों में 44 रन की साझेदारी की। पाटीदार 15 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद पड्डिकल ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि, दूसरे छोर पर जितेश शर्मा (1), टिम डेविड (9) और क्रुणाल पांड्या (4) उनका बखूबी साथ नहीं दे सके। सातवें विकेट के लिए पड्डिकल ने रोमारियो शेफर्ड के साथ 21 गेंदों में 30 रन जुटाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
 31 July 2026
ग्लास्गो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए काफी अहम है। भाला फेंक का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। इसमें नीरज चोपड़ा के साथ रोहित यादव और यश…
 31 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू क्रिकेट के आगामी सीजन (2026-27) की दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम का ऐलान होते ही एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सेलेक्टर्स ने…
 31 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच के रूप में नियुक्त किया है। वह हेड कोच के रूप में…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
Advt.