न सबसे तेज शतक, न सबसे लंबा छक्का, कुछ और ही वैभव सूर्यवंशी का पहला सपना, ये रही युवा बल्लेबाज की बकेट लिस्ट
Updated on
06-10-2026 12:36 PM
नई दिल्ली: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक ओवर में 6 छक्के लगाना चाहते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले उन्होंने खुलासा किया कि उनका दूसरा लक्ष्य सबसे तेज शतक लगाने का है। 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज ने बड़े से बड़े गेंदबाजों के खिलाफ लंबे छक्के लगाए हैं, लेकिन सबसे लंबा छक्का लगाना उनकी बकेट लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।
वैभव सूर्यवंशी की बकेट लिस्ट
एक ओवर में छह छक्के लगाना
टी20 में सबसे तेज शतक लगाना
क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक लगाना
टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाना
आखिरी ओवर में छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाना
शानदार कैच पकड़ना, जो क्रिकेट इतिहास में याद किया जाए
कैसा रहा वैभव का करियर?
15 साल के वैभव ने अब तक भारत के लिए 8 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 132 गेंदों का सामना किया है और उनके बल्ले से कुल 246 रन निकले हैं। उनका बेस्ट स्कोर 81 रन रहा है। वैभव ने देश के लिए टी20 में 30.75 के औसत और 186.37 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। वह 22 चौके और 18 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने 2 बार अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। एशियन गेम्स के दौरान भी वैभव ने मुश्किल पिच पर तेजी से रन बनाए थे। श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में उन्होंने 21 गेंद में 38 रन की पारी खेली थी। आईपीएल में बड़े गेंदबाजों को पीटकर बने स्टार
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में कई स्टार गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से बड़े शॉट लगाए थे। इसके बाद ही वह क्रिकेट जगत में लोकप्रिय हो गए। 23 आईपीएल मैचों में उन्होंने 449 गेंदों का सामना किया है और 1028 रन बना चुके हैं। उनका बेस्ट स्कोर 103 का है। वैभव ने आईपीएल में 44.7 के औसत और 228.96 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 81 चौके और 96 छक्के निकल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में 6 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले…
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए। इरफान भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने…
इंदौर, रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश की टीम दूसरे दिन मंगलवार को अपनी बढ़त और मजबूत करने उतरेगी।होलकर स्टेडियम में पहले दिन गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते…
रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबलों में दूसरे दिन मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने बिहार के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाया है। मध्य…
जालंधर, पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से 'हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026' की ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब…
अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में स्कोरिंग को लेकर विवाद हो गया। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) का आरोप है कि ऑफिशियल स्कोरर…
इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 2026 का बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीत लिया है। वे 25 साल बाद यह अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले…