ईस्ट जोन ने पारी से जीता दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल में मारी ग्रैंड एंट्री
Updated on
25-08-2026 04:24 PM
बेंगलुरु: ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले को आसानी से जीत लिया है। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर तीन दिन में ही ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और 210 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। पहली पारी में ईस्ट जोन ने 467 रन बनाए थे। नॉर्थ ईस्ट की पहली पारी 111 जबकि दूसरे 146 रनों पर सिमट गई। इस जीत ने ईस्ट जोन को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया है, जहां उसका सामना सेंट्रल जोन से होगा।
अनुकूल रॉय ने 5 विकेट झटके
नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में भी शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज अर्पित सुबाष भटेवारा सिर्फ एक रन बनाकर मुकेश कुमार का शिकार बने। जोसेफ लालथम्कुमा ने 44 गेंद पर 9 रन बनाए। 90 रनों पर 8 विकेट गिरने के बाद आकाश चौधरी और फेरोइजम जोतिन ने 9वें विकेट के लिए 39 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद भी टीम की पारी 146 रनों पर ही सिमट गई। जोति ने 39 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के मारे।
ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन की तरफ से बाएं हाथ के स्पिनर अनुकूल रॉय ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। वहीं वैभव सूर्यवंशी को भी दो विकेट मिले। पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का हाथ खाली रहा। उन्होंने 5 ओवर में 10 रन दिए।
शाहबाज अहमद प्लेयर ऑफ द मैच बने
ईस्ट जोन के लिए ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। उन्होंने 7वें नंबर पर बैटिंग करते हुए 167 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी में 17 चौकों के अलावा 4 छक्के मारे। इसके साथ ही पहली पारी में तीन जबकि दूसरी पारी में एक विकेट लिया। 30 अगस्त से दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले की शुरुआत होगी। सेंट्रल जोन को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली थी।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले…
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए। इरफान भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने…
इंदौर, रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश की टीम दूसरे दिन मंगलवार को अपनी बढ़त और मजबूत करने उतरेगी।होलकर स्टेडियम में पहले दिन गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते…
रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबलों में दूसरे दिन मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने बिहार के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाया है। मध्य…
जालंधर, पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से 'हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026' की ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब…
अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में स्कोरिंग को लेकर विवाद हो गया। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) का आरोप है कि ऑफिशियल स्कोरर…
इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 2026 का बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीत लिया है। वे 25 साल बाद यह अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले…