दिग्गज मैग्नस कार्लसन को चेस में हराया, घर आकर चुपचाप सो गया दिल्ली का लड़का
Updated on
27-08-2026 12:41 PM
नई दिल्ली: 15 साल के वंदन अलंकार सवाई ने कुछ ऐसा किया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई, और घरवालों को भी इसकी भनक नहीं लगी। वंदन ने ऑनलाइन शतरंज के एक मुकाबले में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हरा दिया। यह वही कार्लसन हैं जिनका नाम शतरंज की दुनिया में लगभग अजेय खिलाड़ियों में लिया जाता है। लेकिन मुकाबला खत्म होने के बाद वंदन ने न कोई जश्न मनाया, न किसी को फोन किया। वह बस अपने कमरे से निकले, मां-पिता से कहा कि उनकी बाजियां खत्म हो गई हैं और फिर आराम करने चले गए।
जब पिता ने देखा रिकॉर्ड तो हुआ खुलासा
असल कहानी बाद में सामने आई। वंदन के पिता ने बेटे का प्रोफाइल खोला और वहां मुकाबलों का रिकॉर्ड देखा। तभी पता चला कि वंदन ने चार में से तीन बाजियां जीती हैं और इनमें से एक जीत मैग्नस कार्लसन के खिलाफ है। परिवार के लिए यह किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं था। मां ने बताया कि बेटे ने जीत का जिक्र तक नहीं किया था। सरदार पटेल विद्यालय में कक्षा 10 के छात्र वंदन ने आठ साल की उम्र में शतरंज खेलना शुरू किया था। लगातार अभ्यास और कोचों के मार्गदर्शन ने उनके खेल को निखारा।
अनोखी जीत वंदन अलंकार की
सरदार पटेल विद्यालय की कक्षा 10 के छात्र वंदन की शुरुआती प्रतिक्रिया का एक कारण था। उन्हें पहले लगा कि शायद मैग्नस कार्लसन से ऑनलाइन खेलते समय 'माउस स्लिप' हो गई होगी, यानी गलती से कोई गलत चाल चल गई होगी। इसलिए नतीजे को लेकर आश्वस्त नहीं थे। वंदन की मां माधुरी बताती हैं, उसे समझ नहीं आ रहा था कि कार्लसन जैसी शख्सियत इतनी बड़ी गलती कैसे कर सकती है। अगर वंदन को खुद कार्लसन को हराने की उपलब्धि समझने में थोड़ा समय लगा, तो स्कूल के दोस्तों के लिए इसे मानना और भी मुश्किल था। अगले दिन जब स्कूल गया और अपनी जीत के बारे में बताया, तो दोस्त हैरान रह गए।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले…
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए। इरफान भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने…
इंदौर, रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश की टीम दूसरे दिन मंगलवार को अपनी बढ़त और मजबूत करने उतरेगी।होलकर स्टेडियम में पहले दिन गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते…
रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबलों में दूसरे दिन मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने बिहार के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाया है। मध्य…
जालंधर, पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से 'हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026' की ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब…
अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में स्कोरिंग को लेकर विवाद हो गया। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) का आरोप है कि ऑफिशियल स्कोरर…
इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 2026 का बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीत लिया है। वे 25 साल बाद यह अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले…