CSK की लगातार दूसरी जीत, KKR का नहीं खुला जीत का खाता, IPL 2026 के 22वें मैच के बाद ऐसा दिख रहा पॉइंट्स टेबल

Updated on 15-04-2026 01:06 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 22वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच में हुआ। सीएसके ने यह मुकाबला 32 रन से जीत लिया। टॉस गंवाकर चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए 193 रन का टारगेट केकेआर को दिया था। हालांकि कोलकाता 20 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन ही बना पाई। आइये जानते हैं चेन्नई की लगातार दूसरी जीत के बाद आईपीएल 2026 का पॉइंट्स टेबल कैसा दिख रहा है।

राजस्थान पॉइंट्स टेबल में टॉप पर

रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। उन्होंने 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं और उनके +0.899 नेट रन रेट के साथ 8 पॉइंट हैं। दूसरे नंबर पर 7 अंक के साथ पंजाब किंग्स है। पंजाब ने 4 में से 3 मुकाबले जीते हैं। उनकी नेट रन रेट +0.720 है। बता दें कि पंजाब का 1 मैच कोलकाता के खिलाफ धुल गया था, जिसके चलते उनको 1 पॉइंट मिला था।

इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे नंबर पर है। आरसीबी ने 4 में से 3 मैच जीते हैं और उनके 6 अंक हैं। आरसीबी का नेट रन रेट +1.148 है। सनराइजर्स हैदराबाद चौथे पायदान पर 4 अंक के साथ है। उन्होंने 5 में से 2 मुकाबले जीते हैं। हैदराबाद का नेट रन रेट +0.576 है।
पांचवें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स 4 अंक के साथ है। उन्होंने 4 में से 2 मुकाबले जीते हैं। उनका नेट रन रेट +0.322 है। छठे पर गुजरात टाइटंस है। गुजरात ने 4 में से मैच जीतकर 4 अंक हासिल किए हैं। उनका नेट रन रेट -0.029 है। सातवें पर 4 में से 2 मैच जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स है। उनके 4 अंक हैं। लखनऊ का नेट रन रेट -0.427 है।

चेन्नई लगातार 2 मैच जीतकर 8वें नंबर पर पहुंची

चेन्नई सुपर किंग्स लगातार दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर पॉइंट्स टेबल में 4 अंक के साथ 8वें पायदान पर पहुंच गई है। सीएसके ने 5 में से 2 मुकाबले जीते हैं। उनका नेट रन रेट -0.846 है। मुंबई इंडियंस ने 4 में से सिर्फ 1 मैच जीता है। ऐसे में 2 अंक और -0.772 की नेट रन रेट के चलते वे पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर हैं। सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर 1 अंक के साथ कोलकाता नाइटराइडर्स है। केकेआर ने 5 में से 4 मुकाबले हारे हैं जबकि 1 मुकाबला उनका बारिश के चलते पंजाब किंग्स के खिलाफ धुल गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.