टेस्ट सीरीज हारने के खतरे के बीच पाकिस्तान को बड़ा झटका, इन-फॉर्म बल्लेबाज बाहर हुआ
Updated on
31-07-2026 01:11 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक लगाया था। शान इस सीरीज से पहले पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान भी थे लेकिन उन्हें हटाकर बाबर आजम को फिर से जिम्मेदारी दी गई। अब मसूद वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
शान मसूद दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे
वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट पोर्ट ऑफ स्पेन में 2 अगस्त से खेला जाएगा। सीरीज बचाने के लिए पाकिस्तान को किसी भी कीमत पर जीत चाहिए। लेकिन बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर की वजह से मसूद दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे। पाकिस्तान की पहली पारी के दौरान वेस्टइंडीज तेज गेंदबाज जेडन सील्स का सामना करते हुए मसूद की तर्जनी उंगली पर चोट लगी थी।
दूसरी पारी में 8वें नंबर पर उतरे थे मसूद
चौथे दिन की सुबह शान मसूद मैदान पर नहीं उतरे और जब पाकिस्तान 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 53 रन पर 6 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रहा था, तब वे नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने आए। 3 रन के स्कोर पर लेंथ बॉल पर ड्राइव करने की कोशिश में मसूद पॉइंट पर कैच आउट हो गए। वह एक हाथ से ही बल्लेबाजी कर रहे थे क्योंकि अपने बाएं हाथ पर ज्यादा जोर नहीं डाल पा रहे थे।
मसूद टीम के साथ इंग्लैंड जाएंगे
पाकिस्तान को अगले महीने इंग्लैंड का दौरा भी करना है। 19 अगस्त से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। इस सीरीज की शुरुआत में उनके खेलने पर संदेह है। पीसीबी ने कहा है कि लीड्स में 19 अगस्त से शुरू होने वाले पहले इंग्लैंड टेस्ट मैच में उनका खेलना, उनके ठीक होने और मेडिकल प्रोग्रेस पर निर्भर करेगा। हालांकि, मसूद वेस्टइंडीज में टीम के साथ ही रहेंगे और टीम के साथ इंग्लैंड भी जाएंगे।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले…
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए। इरफान भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने…
इंदौर, रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश की टीम दूसरे दिन मंगलवार को अपनी बढ़त और मजबूत करने उतरेगी।होलकर स्टेडियम में पहले दिन गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते…
रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबलों में दूसरे दिन मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने बिहार के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाया है। मध्य…
जालंधर, पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से 'हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026' की ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब…
अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में स्कोरिंग को लेकर विवाद हो गया। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) का आरोप है कि ऑफिशियल स्कोरर…
इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 2026 का बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीत लिया है। वे 25 साल बाद यह अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले…