जगह एक और दावेदार 2, सरफराज खान की वापसी ने दे दी गौतम गंभीर को टेंशन, शतक लगाने वाले के साथ होगी नाइंसाफी?
Updated on
10-08-2026 03:26 PM
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने चोटिल साई सुदर्शन की जगह सरफराज को टीम में शामिल किया है। साल 2024 में टेस्ट डेब्यू करने वाले सरफराज को सीमित मौकों में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद पिछले कुछ समय से नजरअंदाज किया जा रहा था। हालांकि, उनके आने से हेड कोच गौतम गंभीर के लिए गॉल टेस्ट की प्लेइंग इलेवन चुनना एक सिरदर्द जरूर बन गया है।
देवदत्त पडिक्कल से मिलेगी सरफराज को टक्कर
साई सुदर्शन के बाहर होने के बाद सबसे बड़ा सवाल नंबर 3 के स्थान को लेकर है। हालांकि सरफराज को यह जिम्मेदारी मिलने की संभावना कम ही नजर आ रही है। कोच गंभीर या तो कप्तान शुभमन गिल को नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए भेज सकते हैं या फिर अभ्यास मैच में शानदार शतक जड़ने वाले देवदत्त पडिक्कल पर भरोसा जता सकते हैं। अभ्यास मैच की पहली पारी में पडिक्कल ने ही तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी जबकि दूसरी पारी में ऋषभ पंत को इस क्रम पर आजमाया गया था।
मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करते हैं सरफराज
सरफराज के पिछले रिकॉर्ड को देखें तो उन्होंने भारत के लिए खेले गए 6 टेस्ट मैचों में मुख्य रूप से 5वें या 6ठे नंबर पर बल्लेबाजी की है। कुछ मौकों पर उन्हें चौथे नंबर पर भी उतारा गया था जहां उन्होंने बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा था। ऐसे में गॉल में खेले जाने वाले पहले मुकाबले के लिए भारतीय बल्लेबाजी क्रम में काफी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है।
किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?
ओपनिंग जोड़ी की बात करें तो यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का पारी का आगाज करना लगभग तय है। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल और कप्तान शुभमन गिल ऊपरी क्रम को मजबूती देंगे। विकेटकीपर की भूमिका के साथ नंबर 5 पर ऋषभ पंत या ध्रुव जुरेल में से किसी एक को मौका मिलेगा। वहीं, ऑलराउंडर के तौर पर रविंद्र जडेजा नंबर 6 पर उतर सकते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले…
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए। इरफान भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने…
इंदौर, रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश की टीम दूसरे दिन मंगलवार को अपनी बढ़त और मजबूत करने उतरेगी।होलकर स्टेडियम में पहले दिन गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते…
रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबलों में दूसरे दिन मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने बिहार के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाया है। मध्य…
जालंधर, पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से 'हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026' की ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब…
अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में स्कोरिंग को लेकर विवाद हो गया। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) का आरोप है कि ऑफिशियल स्कोरर…
इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 2026 का बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीत लिया है। वे 25 साल बाद यह अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले…