मुंबई की जीत के बाद अजिंक्य रहाणे ने इन 3 खिलाड़ियों को दिया क्रेडिट, मनीष पांडे को लेकर कही दिल जीतने वाली बात

Updated on 21-05-2026 12:33 PM
कोलकाता: आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया। पिछले 7 मुकाबलों में यह केकेआर की छठी जीत है। टीम की जबरदस्त वापसी का श्रेय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सपोर्ट स्टाफ को दिया है। केकेआर के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत बेहद खराब हुई थी। टीम को पहले छह मुकाबलों में एक भी जीत नसीब नहीं हुई थी।

केकेआर ने की शानदार प्रदर्शन

5 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था, जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने टूर्नामेंट में बेहतरीन वापसी की है। पिछले 7 में से 6 मुकाबले जीतकर केकेआर ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। एमआई के खिलाफ मिली जीत के बाद टीम की शानदार वापसी पर बात करते हुए केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, 'मुझे लगता है कि छह मुकाबलों के बाद हमें जो भरोसा था, उसने वापसी करने में हमारी मदद की।'उन्होंने आगे कहा, 'हम सभी के बीच कुछ अच्छी और खुलकर बातचीत हुई। हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे थे, लेकिन यह फॉर्मेट उन जरूरी पलों को जीतने के बारे में है। हम उस मैच के बाद जब ब्रेक पर गए, तो वह जीत सच में बहुत महत्वपूर्ण थी। इससे हमारा मूड बदल गया और फिर सभी को वापसी करने का विश्वास होने लगा। हमें वापसी का भरोसा पहले से था, लेकिन मुझे लगा कि इसका श्रेय सभी सपोर्ट स्टाफ को जाता है। जब आप छह मैच हार जाते हैं और फिर ब्रेक में जाते हैं, तो माहौल सच में मुश्किल होता है। यह सच में चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन इस वापसी का श्रेय सभी को नहीं जाता। हमने अच्छा और सकारात्मक माहौल बनाए रखा। तैयारी शानदार रही है।'

अनुकूल और कार्तिक की तारीफ की

अजिंक्य रहाणे ने अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी की तारीफ करते हुए कहा, 'मैं वरुण और सुनील नरेन के साथ गेंदबाजी करने से बहुत खुश हूं लेकिन मैं बस कुछ नाम लेना चाहता हूं। अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने जिस तरह से जिम्मेदारी ली है, वो शानदार है। घरेलू सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन से मिले आत्मविश्वास के साथ टूर्नामेंट में उतरना और हर मुकाबले में दबाव भरी परिस्थितियों में अच्छी गेंदबाजी करके योगदान देना शानदार है।'

मनीष पांडे की जमकर तारीफ की

अजिंक्य रहाणे ने एमआई के खिलाफ 45 रनों की अहम पारी खेलने वाले मनीष पांडे की भी सराहना की। उन्होंने कहा, 'मनीष पांडे के लिए सच में बहुत खुश हूं। मेरा मतलब है कि जब वह नहीं खेल रहे थे, तब भी उनके काम करने का तरीका, रवैया और एटीट्यूड शानदार था। एक खिलाड़ी के तौर पर यह सच में मुश्किल होता है जब आप कोई मैच नहीं खेल रहे होते हैं और दिन-रात अपनी बैटिंग, अपनी फील्डिंग पर कड़ी मेहनत करते रहते हैं। वह रवैया टीम माइंडसेट यही सबसे जरूरी है। इस मुकाबले में मनीष द्वारा खेली गई पारी से मैं काफी खुश हूं।' मनीष ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौकों की मदद से 45 रनों की दमदार पारी खेली थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले…
 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए। इरफान भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी में सोमवार को दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने दूसरी पारी में शतक लगाकर अपनी टीम को मुश्किल से निकाला। वे झारखंड के खिलाफ 106 रन पर नाबाद…
 27 October 2026
इंदौर, रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश की टीम दूसरे दिन मंगलवार को अपनी बढ़त और मजबूत करने उतरेगी।होलकर स्टेडियम में पहले दिन गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबलों में दूसरे दिन मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने बिहार के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाया है। मध्य…
 27 October 2026
जालंधर, पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से 'हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026' की ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब…
 27 October 2026
लिंकन में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-A जीत से एक विकेट दूर रह गया। चौथे दिन तीसरे सेशन में न्यूजीलैंड-A ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 182…
 27 October 2026
अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में स्कोरिंग को लेकर विवाद हो गया। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) का आरोप है कि ऑफिशियल स्कोरर…
 27 October 2026
इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 2026 का बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीत लिया है। वे 25 साल बाद यह अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले…
Advt.