52 हफ्ते के हाई पर अडानी समूह की कंपनी

Updated on 03-09-2022 06:19 PM

बीते कुछ साल में गौतम अडानी समूह की लिस्टेड कंपनियों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। वैसे तो समूह की 7 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। हालांकि, सिर्फ अडानी पोर्ट एंड SEZ लिमिटेड ऐसी कंपनी है जो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक निफ्टी 50 में शामिल है।

वहीं, 30 सितंबर से अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की भी इस सूची में एंट्री होने वाली है। इस खबर के बाद अगले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को अडानी एंटरप्राइजेज के स्टॉक की जबरदस्त खरीदारी हुई। इस वजह से स्टॉक का भाव 52 वीक के हाई पर पहुंच गया।

स्टॉक का भाव: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन स्टॉक का भाव 3356.95 रुपये रहा, जो एक दिन पहले के मुकाबले 124.20 रुपया या 3.84% की बढ़त को दर्शाता है। वहीं, कारोबार के दौरान स्टॉक का भाव 3369.45 रुपये पर पहुंच गया। यह 52 वीक का हाई लेवल है। मार्केट कैपिटल की बात करें तो 3,82,692.68 करोड़ रुपये रहा। 

आपको बता दें कि 28 अक्टूबर 2021 को स्टॉक का भाव 1,344.60 रुपये के स्तर पर था, जो 52 वीक का लो लेवल है।  पिछले एक साल में अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 120 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर 86 फीसदी तक चढ़ गए हैं।  7 लिस्टेड कंपनियां: मौजूदा समय में दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी के पास देश की सात लिस्टेड कंपनियां हैं। इसमें अडानी एंटरप्राइजेज के अलावा अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पोर्ट्स, अडानी पावर, अडानी टोटल गैस, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी विल्मर शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड ने ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके तहत न्यूजीलैंड को होने वाले 100 प्रतिशत भारतीय निर्यात पर टैरिफ छूट मिलेगी। वहीं, न्यूजीलैंड…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध से कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई है। होर्मुज की खाड़ी से जहाजों की आवाजाही बंद होने के कारण कच्चे तेल की सप्लाई बाधित हुई…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध की आग में अब अमेरिका के आम लोग भी झुलसने लगे हैं। देश में आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों की कीमत में काफी इजाफा होना…
 27 April 2026
नई दिल्‍ली: भारत में भीषण गर्मी अब सिर्फ एक मौसमी घटना नहीं रह गई है। इसके बजाय यह तेजी से बड़ा संकट बनती जा रही है। इसके कारण अभूतपूर्व पैमाने पर…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
 25 April 2026
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
 25 April 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
Advt.