कौन हैं नीतू समरा? नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की मिली कमान, दिल्ली से की है पढ़ाई

Updated on 25-04-2026 01:43 PM
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान की जगह ली है। नीतू इससे पहले नोएडा एयरपोर्ट की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) रही हैं। चूंकि विदेशी सीईओ होने से एयरपोर्ट को कुछ मंजूरी मिलने में दिक्कत आ रही थी। इस कारण भी यह बदलाव किया गया है। नीतू समरा कॉरपोरेट फाइनेंस जगत का एक जाना-माना नाम हैं।

क्यों पड़ी बदलाव की जरूरत?

इस बदलाव के बाद अब 10 दिनों के अंदर ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) की तरफ से नोएडा एयरपोर्ट को आखिरी एनओसी के रूप में सिक्योरिटी प्रोग्राम की मंजूरी भी मिल जाएगी। यह फैसला नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) के उस निर्देश के बाद लिया गया है, जिसमें कहा गया है कि भारत में हवाई अड्डों का नेतृत्व एक भारतीय नागरिक द्वारा किया जाना अनिवार्य है।

कॉर्पोरेट में 20 साल का अनुभव

  • नीतू समरा सीईओ बनने से पहले अक्टूबर 2021 से नोएडा एयरपोर्ट की मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) के रूप में कार्यरत थीं।
  • उनके पास कॉरपोरेट वित्तीय नेतृत्व में दो दशकों (20 साल) से अधिक का अनुभव है।
  • नीतू समरा ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) से चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई की है।
  • उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है।
  • नोएडा एयरपोर्ट से पहले उन्होंने LeasePlan India Pvt Ltd में फाइनेंस डायरेक्टर जैसे प्रमुख पदों पर काम किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारत अपनी जरूरत का करीब 90% कच्चा तेल आयात करता है। लेकिन भारत भारी मात्रा में रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का निर्यात करता है। इस फाइनेंशियल ईयर में अप्रैल-सितंबर…
 27 October 2026
नई दिल्ली: अगर कुछ नया करने का जुनून हो, तो सीमित संसाधन भी रास्ता नहीं रोक सकते। उत्तराखंड के रवि टम्टा इसका उदाहरण बन रहे हैं। उनके पास इंजीनियरिंग की…
 27 October 2026
इलॉन मस्क के AI प्लेटफॉर्म 'ग्रोक' ने फिल्म मेकिंग में एंट्री कर ली है। मस्क ने कुछ समय पहले दावा किया था कि वे साल के अंत तक एक फुल-लेंथ…
 27 October 2026
वॉशिंगटन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक पीबीसी अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लाने की प्लानिंग कर रही है। इसके लिए कंपनी ने अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के पास आवेदन…
 27 October 2026
एपल के पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ की स्क्रीन में परेशानी आ रही है। फोन की अंदर की स्क्रीन के टूटने और क्रैक होने की शिकायतें आ रही हैं। एपल…
 27 October 2026
केदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम में गिरावट जारी है। आज यानी 26 अक्टूबर को भी इनके दाम में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10…
 27 October 2026
नई दिल्ली, माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने इसके बदले ग्रेड के मुताबिक एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात…
 26 October 2026
नई दिल्ली: 10 रुपये की चाय बेचकर भी बड़ा बिजनेस खड़ा किया जा सकता है। काफी लोगों ने चाय के बड़े स्टार्टअप भी शुरू किए हैं। वहीं स्टॉल या दुकान…
 26 October 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने भारत से बड़ी कमाई शुरू कर दी है। मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की…
Advt.