नाबालिग ने कार से स्ट्रीट डॉग को रौंदा...चारों पैर टूटे:डॉग लवर ने विरोध किया तो किशोर के पिता ने डंडा दिखाया, पुलिस ने शुरू की जांच

Updated on 17-10-2026 12:12 PM

जबलपुर के मुस्काना प्लाजा के पास स्थित जेडी कॉलोनी में एक नाबालिग पर कार से स्ट्रीट डॉग को रौंदने का आरोप है। घटना में डॉग के चारों पैर टूट गए। शुक्रवार रात घटना की जानकारी मिलने पर डॉग लवर और स्थानीय लोग विजय नगर थाने पहुंचे। उन्होंने कार मालिक भरत सोनी और उसके बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घायल डॉग का इलाज कराने के लिए कहने पर अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने गाली-गलौज की। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने शिकायत और फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

15 अक्टूबर की रात हुई घटना

जानकारी के मुताबिक, 15 अक्टूबर की रात 10 बजकर 13 मिनट पर कॉलोनी निवासी भरत सोनी का नाबालिग बेटा कार लेकर अपार्टमेंट के गेट से बाहर निकला। इस दौरान कार की चपेट में आने से स्ट्रीट डॉग गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने अपने स्तर पर डॉग का इलाज कराया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कार निकालते समय नाबालिग को गेट के पास स्ट्रीट डॉग बैठे होने की जानकारी दी गई थी। उसे सावधानी से कार निकालने के लिए भी कहा गया था। इसके बावजूद घटना हो गई।

इलाज कराने की बात पर गाली-गलौज का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के बाद भरत सोनी और उनके परिवार के लोगों ने माफी मांगने के बजाय कॉलोनी में रहने वालों को धमकाया और गाली-गलौज की। शिकायतकर्ताओं ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और छीना-झपटी के आरोप भी लगाए हैं।

शुक्रवार को डॉग लवर और स्थानीय लोगों ने विजय नगर थाने पहुंचकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि घायल डॉग का इलाज कराने की बात पर संबंधित पक्ष ने विवाद किया।

शिकायत के साथ पुलिस को सौंपे फुटेज

विजय नगर थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि कॉलोनी के लोगों ने भरत सोनी के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। शिकायत के साथ कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे गए हैं। फुटेज और शिकायत के आधार पर जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
अनजान लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें... सेवादारों से भी सतर्क रहें।बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 3 अक्टूबर को महिलाओं से ऐसी ही अपील की।…
 17 October 2026
भिंड में नर्सिंग ऑफिसर स्नेहलता की हत्या के मामले में आठ दिन बाद भी उसका शव नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक, लिव-इन पार्टनर सत्यप्रकाश ने हत्या की बात स्वीकार…
 17 October 2026
भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की हत्या के मामले में शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपी मोबिन को उनके हवाले करने और उसे तत्काल फांसी…
 17 October 2026
जबलपुर के मुस्काना प्लाजा के पास स्थित जेडी कॉलोनी में एक नाबालिग पर कार से स्ट्रीट डॉग को रौंदने का आरोप है। घटना में डॉग के चारों पैर टूट गए।…
 17 October 2026
सीएम के उड़नखटोले ने मचाया तूफान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उड़नखटोले ने ऐसी एंट्री मारी कि तंबू ही उड़ गया। हेलिपैड पर सरकार के इंतजार में बैठे…
 17 October 2026
राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ट्रैंपो ट्रैवलर पुलिया से गिर गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने…
 15 October 2026
भोपाल, सीहोर जिले के कोसमी गांव में 12 आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े जाने के विरोध में खिवनी अभयारण्य क्षेत्र के 35 से अधिक गांवों के आदिवासी गुरुवार को भोपाल पहुंचेंगे।वे…
 15 October 2026
भोपाल, ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान यात्री और रेलवे कर्मचारियों के बीच होने वाले विवादों की हकीकत अब कैमरे में कैद होगी। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने टिकट…
 15 October 2026
भोपाल, भोपाल के न्यू मार्केट में लगी भीषण आग के मामले में पुलिस ने बालाजी छोला भटूरे दुकान के संचालक पर एफआईआर दर्ज की है। जांच में पुलिस ने पाया कि…
Advt.