30 गेंदों में ऐतिहासिक शतक और ॐ का जश्न, इंस्टाग्राम पर अभिषेक शर्मा ने लिखा ये 3 शब्दों का मैसेज

Updated on 18-09-2026 12:16 PM
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30 गेंद में शतक जड़ दिया। यह किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक है। अभिषेक ने 34 गेंद में 108 रन की पारी खेली जिसमें 11 छक्के और नौ चौके शामिल थे। शतक पूरा करने के बाद अभिषेक ने ॐ का जश्न मनाया।

अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर क्या लिखा?

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 को आसानी से जीत लिया। टीम ने सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप किया। मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने फोटो के साथ ही टीम की ट्रॉफी के साथ भी फोटो डाली। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा- इतना धन्य हूं कि शब्द कम पड़ जाएं।
2024 में डेब्यू करने वाले अभिषेक शर्मा का यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरा शतक है। यह किसी टेस्ट खेलने वाले देश के बल्लेबाज का दूसरे टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाफ सबसे तेज शतक भी है। उन्होंने न्यूजीलैंड के फिन एलन के इसी साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंद में बनाए शतक का रिकॉर्ड तोड़ा। इंटरनेशनल क्रिकेट में आईसीसी के फुल मेंबर देश के किसी बल्लेबाज की भी यह सबसे तेज सेंचुरी है।
अभिषेक शर्मा के अलावा भारत के लिए संजू सैमसन ने 50 रनों की पारी खेली। टीम ने 20 ओवर में 221 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई। इस सीरीज में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से ही निराशा मिली है। भारत ने मैच को 127 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया। अभिषेक शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच के साथ ही प्लेयर ऑफ ध सीरीज भी चुने गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.