5 खिलाड़ी जिन्हें दोनों टीमों में नहीं मिल पाई जगह, एक का करियर तो खत्म होने की कगार पर

Updated on 17-09-2026 11:55 AM
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ दिखाई दी। युवा खिलाड़ियों को आजमाने के चक्कर में कई ऐसे बड़े खिलाड़ियों की अनदेखी कर दी गई जो भारतीय टीम के मुख्य स्तंभ रहे हैं या घरेलू सत्र में लगातार टीम के दरवाजे खटखटा रहे थे। सेलेक्टर्स ने इस सीरीज से कुछ खिलाड़ियों को इग्नोर किया गया और ऐसे ही 5 खिलाड़ियों की बात हम आगे करने वाले हैं।

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लंबे समय से टीम इंडिया के हर एक फॉर्मेट से बाहर रखा जा रहा है। लगातार डॉमेस्टिक क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन करने के बावजूद भी उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज के साथ युवा तेज गेंदबाजों पर भरोसा जताया गया है।

विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को सीमित ओवरों की टीम से बाहर रखना सबसे चौंकाने वाला फैसला रहा। वनडे में ध्रुव जुरेल को बैकअप विकेटकीपर के तौर पर तरजीह दी गई, जबकि पंत को फॉर्म और लय हासिल करने के लिए ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है।

ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या भी वनडे और टी20 दोनों ही टीमों में जगह बनाने में नाकाम रहे। अक्षर पटेल की एशियन गेम्स में व्यस्तता के बावजूद चयनकर्ताओं ने टीम में ऑलराउंडर विकल्प के रूप में रविंद्र जडेजा और नितीश कुमार रेड्डी को तरजीह दी।

स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से सीमित ओवरों के फॉर्मेट में वापसी की तलाश में हैं, लेकिन चयनकर्ता अब नई पीढ़ी के तेज गेंदबाजों की ओर देख रहे हैं। इस वजह से वेस्टइंडीज सीरीज में उनके नाम पर विचार नहीं किया गया।

आईपीएल 2026 और घरेलू सीमित ओवरों के मैचों में प्रभावी प्रदर्शन के बावजूद मध्यक्रम के बल्लेबाज रजत पाटीदार को नजरअंदाज कर दिया गया। चयनकर्ताओं ने मध्यक्रम में नमन धीर जैसे नए विकल्पों को आजमाना बेहतर समझा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि कि पाकिस्तान हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए भारत आएगी।…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में पंजाब के ऑलराउंडर नमन धीर को जगह मिली है। आईपीएल में…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली। माना जा रहा था कि बैकअप विकेटकीपर के रूप में वह टीम…
 17 September 2026
मियामी: इंटर मियामी की टीम ने कैम्पियोन्स कप 2026 का खिताब जीत लिया है। यह टूर्नामेंट अमेरिका की मेजर लीग सॉकर की विजेता और मैक्सिको की लीगा एमएक्स के कैम्पियोन…
 17 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी 19 सितंबर को होनी है। उससे पहले कई इवेंट के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। 10 सितंबर से ही बास्कोटबॉल के मुकाबले…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे रविचंद्रन अश्विन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। 17 सितंबर 1986 को चेन्नई में जन्मे अश्विन का क्रिकेट सफर जितना…
 16 September 2026
लंदन: भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए काउंटी क्रिकेट का डेब्यू मैच कुछ खास नहीं रहा। ओवल के मैदान पर सीजन के अपने दूसरे मैच में नबी ने कमाल…
 16 September 2026
ब्यूनस आयर्स: लियोनेल मेसी ने पिछले महीने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया था। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ हार मिली थी।…
Advt.