20 ओवर में ठोक दिए 266 रन, निकोलस पूरन का शतक और 39 साल के पोलार्ड का तूफान, MI ने बनाया छक्कों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated on 16-07-2026 12:05 PM
ओकलैंड: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क के बल्लेबाजों ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ रनों की सुनामी ला दी। ओकलैंड कोलीसिअम मैदान पर खेले जा रहे इस नॉकआउट मैच में एमआई न्यूयॉर्क ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 266 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने मैदान के हर कोने में चौके और छक्कों की बरसात की, जिससे विपक्षी टीम का हर मुख्य गेंदबाज पूरी तरह बेअसर नजर आया। एक समय ऐसा लग रहा था कि MI की टीम 300 रन बना देगी। हालांकि आखिरी 5 ओवर में वाशिंगटन ने वापसी की और MI को 300 रन तक पहुंचने से रोका। इसके अलावा लीग क्रिकेट में यह किसी भी टीम द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इस मैच में MI न्यूयॉर्क ने कुल 29 छक्के जड़े।

कप्तान निकोलस पूरन का कमाल

MI न्यूयॉर्क की इस विस्फोटक पारी के सबसे बड़े नायक कप्तान निकोलस पूरन रहे, जिन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए मैदान पर गदर मचा दिया। पूरन ने महज 33 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों और 13 गगनचुंबी छक्कों की बदौलत 106 रनों की हैरतअंगेज शतकीय पारी खेली, जहां उनका स्ट्राइक रेट 321.21 का रहा। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 24 गेंदों में 6 छक्कों की मदद से 51 रनों की आक्रामक पारी खेली, जबकि अनुभवी कीरोन पोलार्ड ने भी पुराने रंग में लौटते हुए सिर्फ 25 गेंदों में 8 छक्के उड़ाकर 64 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया। अंत में ट्रेंट बोल्ट ने भी 10 गेंदों में 22 रन बनाकर स्कोर को 265 के पार पहुंचाया।

गेंदबाजों के लिए खराब रहा दिन

दूसरी ओर, इस कड़े मुकाबले में वाशिंगटन फ्रीडम के गेंदबाजों के लिए आज का दिन किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ। टीम के स्टार स्पिनर ग्लेन मैक्सवेल ने 3 ओवर में 41 रन लुटाए, जबकि सौरभ नेत्रवलकर सबसे महंगे साबित हुए जिन्होंने अपने 3 ओवर के स्पेल में बिना कोई विकेट लिए 52 रन खर्च कर डाले। हालांकि, इस मारधाड़ के बीच स्पिनर रचिन रवींद्र वाशिंगटन फ्रीडम के लिए इकलौते तारणहार बनकर उभरे, जिन्होंने 4 ओवर में महज 29 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके और एमआई न्यूयॉर्क को और बड़े स्कोर तक जाने से रोका। उनके अलावा बेन द्वारशुइस ने 2 विकेट अपने नाम किए।कुल मिलाकर, MI न्यूयॉर्क ने पहली पारी में पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा और 20 ओवरों में 266 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाकर फाइनल की रेस के लिए वाशिंगटन फ्रीडम के सामने एक बेहद कठिन चुनौती पेश कर दी है। विपक्षी टीम को अब इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने के लिए चमत्कारिक बल्लेबाजी की जरूरत होगी, जबकि एमआई न्यूयॉर्क के हौसले इस प्रचंड बल्लेबाजी प्रदर्शन के बाद सातवें आसमान पर होंगे। टारगेट देखकर यही लग रहा है कि MI की टीम बड़ी आसानी के साथ मैच जीत जाएगी, लेकिन क्रिकेट में कुछ भी पहले कहना गलत ही होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले…
 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए। इरफान भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी में सोमवार को दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने दूसरी पारी में शतक लगाकर अपनी टीम को मुश्किल से निकाला। वे झारखंड के खिलाफ 106 रन पर नाबाद…
 27 October 2026
इंदौर, रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश की टीम दूसरे दिन मंगलवार को अपनी बढ़त और मजबूत करने उतरेगी।होलकर स्टेडियम में पहले दिन गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबलों में दूसरे दिन मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने बिहार के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाया है। मध्य…
 27 October 2026
जालंधर, पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से 'हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026' की ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब…
 27 October 2026
लिंकन में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-A जीत से एक विकेट दूर रह गया। चौथे दिन तीसरे सेशन में न्यूजीलैंड-A ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 182…
 27 October 2026
अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में स्कोरिंग को लेकर विवाद हो गया। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) का आरोप है कि ऑफिशियल स्कोरर…
 27 October 2026
इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 2026 का बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीत लिया है। वे 25 साल बाद यह अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले…
Advt.