नई दिल्ली: रबी फसल की बुवाई पूरे शबाब पर है। इस दौरान कहीं-कहीं यूरिया की किल्लत की खबरें भी आ रही है। इस बीच, एक सुकूनदेह खबर आई है कि सहकारी संगठन krishak Bharati Cooperative Limited (KRIBHCO) यूरिया खाद का एक नया कारखाना लगाने जा रहा है। इसमें उसका भागीदार सरकारी कंपनी GAIL (India) Limited होगी। खाद का यह कारखाना गैस से चलेगा। अनुमान है कि इस कारखाने को लगाने में 13,500 करोड़ रुपये का निवेश होगा।


कहां लगेगा नया कारखाना


यूरिया खाद का यह नया कारखाना आंध्र प्रदेश में श्रीकाकुलम जिले के मुलापेट में लगेगा। इस कारखाने की क्षमता 1.27 MMTPA (Million metric tonnes Per Annum) होगी। इस कारखाने को लगाने में Andhra Pradesh Economic Development Board (APEDB) की बड़ी भूमिका है। इस बारे में कल ही विशाखापत्तनम में एक कार्यक्रम के दौरान एक एमओयू पर हस्ताक्षर भी हो चुका है। उस दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू भी उपस्थित थे।
मुलापेट का चयन क्यों?


आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि श्रीकाकुलम का मुलापेट का चयन क्यों किया गया? कृभको के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वहां कारखाना एवं अन्य जरूरी सुविधाओं के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने पर राज्य सरकार ने सहमति दी है। साथ ही वहां से ही गेल का Srikakulam-Angul Natural Gas Pipeline गुजरती है। मतलब कि खाद के कारखाने के लिए नेचुरल गैस की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित होगी। आपको बता दें कि किसी भी खाद कारखाने में फीडस्टज्ञॅक महत्वपूर्ण होता है। पहले के यूरिया कारखानों में कोयला फीडस्टॉक होता था। लेकिन जबसे देश में कोयले की किल्लत हुई है, तब से खाद कारखाने फीडस्टॉक के रूप में नेचुरल गैस का उपयोग करने लगे हैं।
हो गया एमओयू


गेल इडिया की तरफ से मली जानकारी के अनुसार इस एमओयू पर गेल इंडिया लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (Business Development, Start-up and R&D) संजय अग्रवाल और कृभको के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (Technical) सी एस आजाद और एपीईडीबी के सीईओ सगीली शान मोहन ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर गेल के Director (Business Development) आर के सिंघल भी उपस्थित थे।