पक्के घर के साथ रामानंद बिंझवार के सपने को मिला नया आधार

Updated on 17-10-2026 01:02 PM

कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण वे कच्चे मकान को पक्का नहीं बना पा रहे थे। बरसों तक परिवार को उसी मकान में रहना पड़ा, जहाँ बारिश के दिनों में छत से पानी टपकता और दीवारें उखड़ने लगती थीं। घर का परस खराब होने से भी उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 की जानकारी मिलने पर रामानंद ने नगर पालिक निगम कोरबा में आवेदन जमा किया और योजना से जुड़ी जानकारी लेते रहे। योजना में नाम आने के बाद उन्होंने आवश्यक दस्तावेज जमा किए। इसके पश्चात उनके खाते में आवास निर्माण के लिए पहली किस्त की राशि पहुंची। किस्त मिलने से पक्का घर बनाने की उनकी उम्मीद को बल मिला।

आवास निर्माण के लिए योजना की किस्तें प्राप्त होने के साथ रामानंद ने अपना पक्का मकान तैयार कराया। अब वे ऐसे घर में रह रहे हैं, जहाँ बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों के खराब होने जैसी परेशानियों से राहत मिली है। वर्षों से कच्चे मकान में रहकर झेली कठिनाइयों के बाद पक्का घर उनके परिवार के लिए सुरक्षित और बेहतर जीवन का नया आधार बना है।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के माध्यम से रामानंद बिंझवार का पक्का घर बनाने का सपना पूरा हुआ। वे इस सहयोग के लिए शासन और नगर पालिक निगम कोरबा के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.