कौन हैं दबंग IPS मोनिका सेन, जिन्हें मिली पाली जिले के SP की कमान,आनन्दपाल एनकाउंटर केस से रहा नाता

Updated on 14-03-2026 01:18 PM
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी बदले गए हैं। इसी क्रम में पश्चिमी राजस्थान के जिले पाली में भी नए अधिकारी को कमान सौंपी गई है। यहां इस जिले की नई कप्तान दबंग महिला अधिकारी IPS मोनिका सेन रहेंगी। मोनिका सेन से पहले यहां आदर्श सिद्धु पुलिस अधीक्षक थे। वहीं इससे पहले मोनिका सेन हाड़ी रानी बटालियन, अजमेर के कमांडेंट पद से कार्यरत थीं। बता दें कि आईपीएस मोनिका सेन अपने अलग अंदाज और प्रशासनिक फसलों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

जानिए आईपीएस मोनिका सेन के बारे में

राजस्थान कैडर की 2014 बैच की IPS मोनिका सेन मूल रूप से पड़ोसी राज्य हरियाणा की रहने वाली है। भारतीय पुलिस में सेवा करने का जज्बा उन्हें परिवार से मिला है। उनके पिता भी दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर पद पर रह चुके हैं। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार मोनिका सेन के परिवार में तीन पीढ़ियों से परिवार के लोग पुलिस सेवा में रह चुके हैं। राजस्थान में इससे मोनिका सेन डूंगरपुर और झालावाड़ जिले में एसपी रह चुकी हैं।

आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद आई थीं चर्चा में

2017 में आनंदपाल एनकाउंटर के बाद IPS मोनिका सेन सुर्खियों में रही थी। इस दौरान ट्रेनी आईपीएस रहते हुए भी उन्होंने आनंदपाल की मौत के बाद हुई श्रद्धांजलि सभा में पुलिस को देख उग्र हुई भीड़ के दौरान बनी विषम परिस्थितियों में सूझबूझ से हैंडल किया था, जिसे लेकर वे काफी चर्चा में रही थीं। हालांकि सांवराद हिंसा के दौरान उन्हें काफी चोटें भी आई थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.