नई दिल्ली: समय और बढ़ती मांगों के बीच प्रॉपर्टी की कीमतें आसमान छू रही हैं। इस दौरान घर लेने वालों के लिए किसी बैंक से होम लोन मिलना काफी मददगार साबित हो जाता है। लोग उसी बैंक से होम लोन लेना अधिक पसंद करते हैं, जहां उनकी पात्रता के हिसाब से सस्ता से सस्ता और सुरक्षित कर्ज मिल जाए। इस बीच सवाल यह है कि अगर किसी को होम लोन की जरूरत है, तो उसे कहां पर सबसे सस्ता मिल सकता है, इसके साथ ही अगर उन्हें 50 लाख रुपये के होम लोन की जरूरत है तो कहां कम ईएमआई भरनी होगी?
इसके लिए हम यहां कुल दो बैंकों के होम लोन को जानेंगे, जिनका नाम बैंक ऑफ महाराष्ट्र और करूर वैश्य बैंक है। इनमें एक सबसे सस्ता और दूसरा महंगा है। आइए इनकी ब्याज दरों और ईएमआई की कैलकुलेशन को आसान भाषा में जानते हैं।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र होम लोन पर कितना ब्याज लेता है?

देश में सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन देने वाले बैंकों में बैंक ऑफ महाराष्ट्र भी शामिल है। हमारे सहयोगी ईटी वेल्थ की एक रिपोर्ट के अनुसार, होम लोन के लिए इस बैंक की ब्याज दर 7.25 फीसदी सालाना से शुरू होती हैं। वहीं, अधिकतम ब्याज दर 9.40 फीसदी सालाना है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ये ब्याज दरें नौकरी यानी कि सैलरी वालों के लिए है।
वहीं, अगर स्वरोजगार वालों के लिए होम लोन की बात करें को बैंक ऑफ महाराष्ट्र इन्हें 7.35 फीसदी से 9.90 फीसदी सालाना की ब्याज दर से होम लोन की सुविधा प्रदान करता है।

करूर वैश्य बैंक होम लोन की ब्याज दर कितनी है?

अब बात करूर वैश्य बैंक होम लोन की। यह बैंक सैलरी और स्वरोजगार वालों के लिए एक समान ब्याज पर होम लोन देता है। इसकी शुरुआत 8.50 फीसदी सालाना से होती है। वहीं, करूर वैश्य बैंक होम लोन की अधिकतम ब्याज दर 10.90 फीसदी सालाना (वार्षिक) है। ये ब्याज दरें 22 अक्टूबर 2026 से लागू हैं।

30 साल में 50 लाख के होम लोन पर कहां सबसे कम ईएमआई?

अब सवाल यह है कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र और करूर वैश्य बैंक में से 30 साल के लिए 50 लाख रुपये के होम लोन पर कहां सबसे कम या सस्ता मंथली ईएमआई भरनी होगी? इसके लिए हम इन दोनों बैंकों के होम लोन पर न्यूनतम ब्याज दरों के साथ ईएमआई की तुलना करेंगे। इसे हम नीचे बनाए गए टेबल में जानेंगे।
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि टेबल में की गई कैलकुलेशन केवल उदाहरण और समझने के लिए हैं। वास्तविक और लेटेस्ट ब्याज दर के लिए आप संबंधित बैंक से संपर्क कर सकते हैं।

होम लोन के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र कम से कम कितना ब्याज लेता है?
होम लोन के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र कम से कम 7.25 फीसदी का ब्याज लेता है।

  1. सैलरी वालों के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र अधिकतम कितनी ब्याज दर पर होम लोन देता है?
    सैलरी वालों के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र अधिकतम 9.40 फीसदी सालाना ब्याज पर होम लोन देता है।

  2. स्वरोजगार वालों के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र न्यूनतम कितनी ब्याज दर पर होम लोन देता है?
    स्वरोजगार वालों के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र न्यूनतम 7.35% सालाना ब्याज दर पर होम लोन देता है।

  3. करूर वैश्य बैंक कम से कम कितने ब्याज पर होम लोन देता है?
    करूर वैश्य बैंक कम से कम 8.50 फीसदी सालाना ब्याज पर होम लोन देता है।

  4. क्या बैंक होम लोन की ब्याज दरों में समय के साथ बदलाव करते हैं?
    हां, बैंक होम लोन की ब्याज दरों में समय के साथ बदलाव करते हैं। आप लेटेस्ट जानकारी के लिए संबंधित बैंक से संपर्क कर सकते हैं।