अमेरिका, चीन और मुनीर से अपील
मुशाल ने कहा कि मैं दुनिया से अपील करती हूं, खासतौर पर अमेरिका, चीन, OIC और फील्ड मार्शल (असीम मुनीर) से, कि उनकी जान को बचाने के लिए कुछ किया जाए। मुशाल ने यासीन मलिक को स्वास्थ्य के आधार पर रिहा करने और अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की।यासीन मलिक ने तलाई की जताई है इच्छा
मुशाल का बयान ऐसे समय में आया है जब दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद यासीन मलिक ने पत्नी से तलाक लेने की इच्छा जताई है। मलिक ने जम्मू की TADA/POTA अदालत में हलफनामा दायर किया है जिसमें तलाक लेने के फैसले की वजह बताई है। मलिक ने कहा कि वह पिछले 8 सालों से पत्नी और बेटी रजिया सुल्ताना से नहीं मिला है और न फोन पर बात की है। वह नहीं चाहता कि उसकी पत्नी एक विधवा की जिंदगी जिए। यासीन ने कहा कि उसकी पत्नी और बेटी को भी आजादी से रहने का हक है।मुशाल मलिक का ताजा बयान उस पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा सिस्टम का हिस्सा है जो कश्मीर में आतंकवादियों का समर्थन करता है। मुशाल ने अपने पति मुशाल मलिक को राजनीतिक विरोध का शिकार बता रही हैं लेकिन असलिय में उसे टेरर फंडिंग जैसे गंभीर आरोपों में दोषी ठहराया गया है।
