पीयूष गोयल बोले- जलवायु संकट के लिए यूरोप बड़ा जिम्मेदार:दुनिया की 17% आबादी भारत में, फिर भी कार्बन उत्सर्जन में हिस्सा 3% से कम

Updated on 23-10-2026 12:55 PM

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को जलवायु संकट के लिए यूरोप को बड़ा जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भारत में दुनिया की 17% आबादी है लेकिन कार्बन उत्सर्ज में योगदान 3% से भी कम है।

गोयल ने जर्मनी में बर्लिन ग्लोबल डायलॉग कार्यक्रम में कहा कि भारत की तुलना में यूरोप का प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन 7 से 8 गुना ज्यादा है।

गोयल ने कहा,

QuoteImage

इस पूरी गड़बड़ी के लिए सबसे पहले कौन जिम्मेदार है? ओजोन परत को नुकसान कहां से पहुंचा? किसने वातावरण में इतना सारा कार्बन छोड़ा?

मंत्री ने कहा कि भारत को जलवायु परिवर्तन से जुड़ी अपनी जिम्मेदारियां निभाने के साथ 1.4 अरब लोगों की जरूरतें भी पूरी करनी हैं।

‘आर्थिक मदद का वादा, लेकिन 11 साल बाद भी कुछ नहीं मिला’

गोयल ने कहा कि जलवायु संकट से निपटने की जिम्मेदारी उन देशों की ज्यादा होनी चाहिए, जिन्होंने दशकों तक प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल करके आर्थिक विकास किया और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया।

उन्होंने 2015 में हुए पेरिस जलवायु सम्मेलन का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय विकसित देशों ने विकासशील और कम विकसित देशों की मदद करने पर सहमति जताई थी।

इसमें प्रशांत महासागर और कैरेबियन क्षेत्र के छोटे द्वीपीय देश भी शामिल थे, जो जलवायु परिवर्तन के खतरे से ज्यादा प्रभावित होते हैं।

गोयल के मुताबिक, विकसित देशों ने हर साल 100 अरब डॉलर यानी करीब 9 लाख करोड़ रुपए की आर्थिक मदद देने का वादा किया था। उन्होंने कहा,

QuoteImage

विकसित देशों ने वादे को पूरा नहीं किया। 11 साल बाद भी हमें इस रकम का एक पैसा तक नहीं मिला। ये सिर्फ वादे हैं।

भारत हवा-सौर ऊर्जा से बिजली बनाने में तीसरे नंबर पर

गोयल ने कहा कि भारत संसाधनों की बर्बादी रोकने और चीजों को दोबारा इस्तेमाल करने पर जोर दे रहा है। इन चुनौतियों के बावजूद भारत स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश का स्वच्छ ऊर्जा कार्यक्रम दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाले कार्यक्रमों में शामिल है।

ऊर्जा क्षेत्र पर नजर रखने वाली संस्था एंबर के मुताबिक, 2024 में भारत हवा और सौर ऊर्जा से बिजली बनाने के मामले में जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच गया था।

वहीं, 2025 में भारत में नवीकरणीय ऊर्जा से बिजली उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई। सौर, पवन, जलविद्युत और जैव ऊर्जा से बिजली उत्पादन कुल 98 टेरावाट-घंटे बढ़ा।

फैक्ट चेक- 2023 में दुनिया के कुल ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में भारत की हिस्सेदारी करीब 7.8% थी। वहीं, प्रति व्यक्ति उत्सर्जन के मामले में यूरोपीय यूरोपीय यूनियन भारत से आगे है। वहां हर व्यक्ति सालाना औसतन 7.2 टन ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जित करता है, जबकि भारत में यह आंकड़ा 2.9 टन है। यानी यूरोपीय संघ में प्रति व्यक्ति उत्सर्जन भारत से करीब ढाई गुना ज्यादा है।





अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 October 2026
तिब्बत में गुरुवार रात 7.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 65 लोग घायल हुए हैं। भूकंप के बाद 12 हजार से ज्यादा लोगों…
 23 October 2026
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को जलवायु संकट के लिए यूरोप को बड़ा जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भारत में दुनिया की 17% आबादी है लेकिन कार्बन उत्सर्ज में…
 23 October 2026
अमेरिका की बड़ी मेडिकल जांच कंपनियों में शामिल क्वेस्ट डायग्नोस्टिक्स पर साइबर हमला हुआ है। इस हमले में हैकरों ने मरीजों की मेडिकल रिपोर्ट और उनकी निजी जानकारी तक पहुंच…
 23 October 2026
संयुक्त राष्ट्र (UN) में गुरूवार को भारत और पाकिस्तान के बीच धार्मिक आजादी और मानवाधिकारों को लेकर तीखी बहस हुई। भारत ने पाकिस्तान पर अपने धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों की…
 23 October 2026
इजराइल में 27 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सत्ता बचेगी या जाएगी, इसका फैसला जनता करेगी, लेकिन इस चुनाव से फिलिस्तीनियों की जिंदगी में कोई बड़ा…
 23 October 2026
बीजिंग/न्यूयॉर्क: चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार की उठती मांगों पर कम से कम पांच मुद्दों के पैकेज को अनिवार्य बताया है। उसने कहा है कि यूएनएससी…
 22 October 2026
ढाका: नेपाल और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री इसी साल भारत आ सकते हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह नवंबर में भारत के दौरे पर आने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं…
 22 October 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने सार्क (SAARC) का राग अलापा है। मालदीव में इंडिया आउट अभियान चलाने वाले मोहम्मद मुइज्जू ने पाकिस्तान की…
 22 October 2026
वॉशिंगटन: दुनियाभर में बिगड़ते इकोसिस्टम (पारिस्थितिक तंत्र) को संभालने में जानवर कैसे मदद कर सकते हैं, इसकी एक बानगी अमेरिका से सामने आई है। यह अमेरिका के ओक्लाहोमा स्टेट में…
Advt.