गेहूं उपार्जन : मप्र में समर्थन मूल्य की रिकॉर्ड रफ्तार, आधे किसानों ने भर दिए सरकारी गोदाम

Updated on 08-05-2026 11:08 AM
भोपाल। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन तेजी से जारी है। राज्य सरकार ने इस वर्ष 100 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 19 लाख चार हजार किसानों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से अब तक 9 लाख 9 हजार किसान 53.40 लाख टन गेहूं बेच चुके हैं।
इस लिहाज से मध्य प्रदेश में अभी तक समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का आधा कोटो पूरा हो चुका है। किसानों को 9525.70 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है।

सरकार ने 23 मई तक बढ़ाई खरीदी अवधि

जानकारी के अनुसार अब तक 14 लाख 81 हजार किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक कराया है। गेहूं खरीदी की गति बनाए रखने के लिए राज्य सरकार ने उपार्जन की अंतिम तिथि नौ मई से बढ़ाकर 23 मई कर दी है। साथ ही किसानों की सुविधा को देखते हुए तौल पर्ची बनाने का समय शाम छह बजे से बढ़ाकर रात 10 बजे तक किया गया है।अब सोमवार से शनिवार तक उपार्जन कार्य किया जा रहा है। सरकार ने देयक राशि जमा करने का समय भी रात्रि 12 बजे तक बढ़ा दिया है।

परिवहन में बढ़ाने के निर्देश जारी

वहीं, सुरक्षित भंडारण के लिए उपार्जन केंद्रों से गेहूं के परिवहन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रों पर बारदाना, तौल कांटे, हम्माल-तुलावट, सिलाई मशीन, कंप्यूटर, नेट कनेक्शन और गुणवत्ता परीक्षण उपकरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 40th Installment) का इंतजार अब बढ़ गया है। डॉ मोहन यादव सरकार इस…
 09 September 2026
 भोपाल। बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते अपना हाथ गंवा चुका सीहोर का एक युवा किसान न्याय की आस में हाथ ठेले पर लेटकर भोपाल संभाग कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। पीड़ित…
 09 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के तीसरे दिन 8 सितंबर को निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक साझेदारी, शहरी विकास, हरित ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और सतत विकास से…
 09 September 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में मंगलवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार एसयूवी चालक ने जमकर उत्पात मचाया। एसयूवी ने एक के बाद एक करीब…
 09 September 2026
सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
Advt.