भोपाल में यह कैसी गुंडागर्दी! गांजा तस्करी की शिकायत की तो महिलाओं पर लाठी-डंडों से हमला, घर में तोड़फोड़

Updated on 31-07-2026 12:12 PM

भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी की शिकायत करना एक परिवार को भारी पड़ गया। शिकायत से नाराज आरोपितों ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के घर पर धावा बोल दिया। महिलाओं को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, घर में जमकर तोड़फोड़ की और सीसीटीवी कैमरे तक तोड़ डाले।

हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद पुलिस ने तत्काल आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय केवल घायलों का मेडिकल कराया। बाद में जब पीड़ित परिवार ने क्षेत्रीय विधायक से शिकायत की, तब जाकर गुरूवार को प्रकरण दर्ज किया गया। कोलार पुलिस अब तक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।

पुलिस के अनुसार हिनौतिया आलम निवासी पार्वती अहिरवार ने 27 जुलाई को अपने पड़ोस में रहने वाले इरशाद और अफसर खान के खिलाफ कोलार थाने में गांजा बेचने की शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची, लेकिन तलाशी के दौरान कोई मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस के लौटते ही इरशाद ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में आरोपित आटो से राड, लाठी और डंडे लेकर पहुंचे और सीधे घर पर हमला बोल दिया।

महिलाओं के साथ गाली-गलौज करते हुए उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। बीच-बचाव करने आए अन्य स्वजन भी हमले का शिकार बने। हमलावरों ने घर के बाहर रखे सामान को नुकसान पहुंचाया और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए, ताकि घटना के सबूत मिटाए जा सकें। इस हमले में परिवार की पांच महिलाओं और युवतियों को चोटें आई हैं।

पीड़िता निशा अहिरवार का आरोप है कि घटना की जानकारी देने के बावजूद पुलिस ने तत्काल एफआइआर दर्ज नहीं की। केवल मेडिकल परीक्षण कराकर मामले को टाल दिया गया।

इसके बाद परिवार ने स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी दी। विधायक के हस्तक्षेप के बाद कोलार पुलिस ने इरशाद, अफसर खान, तब्बू शाह और फरजाना के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
            ( संजय रायजादा )भोपाल। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का सख्त अंदाज अब जमीन पर दिखने लगा है। मंत्री और प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह के निर्देश पर 22 अक्टूबर को…
 24 October 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से 3 दिन जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। 24 से 26 अक्टूबर तक वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस…
 24 October 2026
इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल ड्राइवर फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की जांच में संपत्तियों से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। जांच में देवास की…
 24 October 2026
दिवाली पर रोशनी देखने और खुशियां मनाने की उम्र में ऋतिक, सत्येंद्र और कार्तिक के सामने सवाल है कि क्या वे फिर कभी पहले की तरह देख पाएंगे?पिछले साल दिवाली…
 24 October 2026
भोपाल के केरवा डैम का सर्वे पूरा हो गया है। ग्राउंड ट्रूथिंग करने पहुंची टीम को सरकारी अतिक्रमण भी दिखें। इसकी रिपोर्ट टीम ने नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) में पेश…
 24 October 2026
मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार कमान किसी महिला अधिकारी के हाथों में आ सकती है। मौजूदा DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।नए पुलिस…
 24 October 2026
सरकार के नए प्लेन पर विरोध भी, खुशी भी मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के नए प्लेन को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्लेन…
 20 October 2026
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में मंगलवार सुबह 16वीं मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय मोतीराम प्रजापति ने इलाज के…
 20 October 2026
जबलपुर में दशहरा घूमने आए 24 वर्षीय आकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे थाने ले गई थी, जहां उसके साथ मारपीट…
Advt.