MP में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश से 10 डिग्री तक गिरा पारा, मंडियों में किसानों की मेहनत हुई पानी-पानी

Updated on 01-05-2026 11:31 AM

भोपाल। प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ जिलों में तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि हुई। जिससे पूर्वी मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान 9.9 डिग्री तक गिर गया। पूर्वी इलाकों में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री से लेकर 40.5 डिग्री और पश्चिमी मप्र में यह 39.6 से 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

शुक्रवार को 15 से अधिक जिलों में झंझावत, वज्रपात और झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं है। दो दिन बाद तापमान में दो डिग्री की गिरावट की संभावना जताई गई है। टीकमगढ़ और उमरिया में गिरे ओले, कई पेड़ गिरेटीकमगढ़ और उसके ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई और ओले भी गिरे। तेज हवाओं के चलते कई पेड़ धराशायी हो गए, जिससे बिजली सप्लाई ठप हो गई।

उमरिया में करीब आधे घंटे तेज बारिश के साथ ओले गिरे। सागर और रायसेन में भी बादलों की मौजूदगी और बूंदाबांदी ने मौसम का रुख बदल दिया। गुना में तेज हवाओं ने तबाही मचाई। रीवा सतना, खजुराहो और टीकमगढ़ में भी वर्षा हुई है। भिंड के गोहद क्षेत्र में तेज वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे उपार्जन केंद्रों के बाहर रखी उपज भीग गई। मुरैना में भी शाम चार बजे तेज वर्षा के साथ ओले गिरे।

मंडी में रखा हजारों क्विंटल गेहूं भीगा

गुरुवार को विदिशा, बाड़ी और रायसेन सहित कई इलाकों में हुई बारिश ने सरकारी इंतजामों की पोल खोल दी, जिससे खरीदी केंद्रों और मंडियों में रखा हजारों क्विंटल गेहूं भीग गया। विदिशा मंडी में हजारों क्विंटल अनाज भीग गया। वहीं बाड़ी में भी खरीदी केंद्रों पर बाहर रखा गेहूं भीग गया।

आज यहां चलेंगी तेज हवाएं

प्रदेश के ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, टीकमगढ़ निवाड़ी आदि जिलों में झंझावत और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं (30 से 50 किलोमीटर) चलने का अनुमान है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.