'सुप्रीम कोर्ट में रखेंगे अपना पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे...', भोपाल में सीलिंग कार्रवाई पर बोले सीएम मोहन यादव

Updated on 05-09-2026 12:42 PM
भोपाल। भोपाल में व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ चल रही सीलिंग की कार्रवाई और मास्टर प्लान को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य सरकार का रुख स्पष्ट किया है। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल की इस बड़ी और पुरानी कठिनाई को सरकार सुप्रीम कोर्ट के समक्ष प्रमुखता से रख रही है। सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के तहत जो भी सबसे बेहतर कदम हो सकता है, उसे उठाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

व्यापारियों और स्थानीय निवासियों के हितों का रखा जाएगा ध्यान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्वास दिलाया कि सरकार हर हाल में अपने व्यापारियों, स्थानीय निवासियों और प्रशासनिक पक्ष सभी पहलुओं पर गहराई से विचार करते हुए बेहतर से बेहतर समाधान निकालेगी। उन्होंने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करेगी और इस बात की पूरी अपेक्षा है कि भोपाल की वर्षों पुरानी इस जटिल समस्या का कोई स्थाई व सकारात्मक समाधान निकल सकेगा।

15 सितंबर को होनी है सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई

उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के परिपालन में भोपाल नगर निगम द्वारा रिहायशी क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ सीलिंग और नोटिस जारी करने की सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के कारण शहर के व्यापारी वर्ग में गहरा असंतोष, चिंता और विरोध देखा जा रहा है। अब इस पूरे मामले की अगली महत्वपूर्ण सुनवाई 15 सितंबर को होनी तय हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
            ( संजय रायजादा )भोपाल। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का सख्त अंदाज अब जमीन पर दिखने लगा है। मंत्री और प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह के निर्देश पर 22 अक्टूबर को…
 24 October 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से 3 दिन जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। 24 से 26 अक्टूबर तक वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस…
 24 October 2026
इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल ड्राइवर फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की जांच में संपत्तियों से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। जांच में देवास की…
 24 October 2026
दिवाली पर रोशनी देखने और खुशियां मनाने की उम्र में ऋतिक, सत्येंद्र और कार्तिक के सामने सवाल है कि क्या वे फिर कभी पहले की तरह देख पाएंगे?पिछले साल दिवाली…
 24 October 2026
भोपाल के केरवा डैम का सर्वे पूरा हो गया है। ग्राउंड ट्रूथिंग करने पहुंची टीम को सरकारी अतिक्रमण भी दिखें। इसकी रिपोर्ट टीम ने नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) में पेश…
 24 October 2026
मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार कमान किसी महिला अधिकारी के हाथों में आ सकती है। मौजूदा DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।नए पुलिस…
 24 October 2026
सरकार के नए प्लेन पर विरोध भी, खुशी भी मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के नए प्लेन को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्लेन…
 20 October 2026
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में मंगलवार सुबह 16वीं मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय मोतीराम प्रजापति ने इलाज के…
 20 October 2026
जबलपुर में दशहरा घूमने आए 24 वर्षीय आकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे थाने ले गई थी, जहां उसके साथ मारपीट…
Advt.