'नींद में थे घरों में घुस आया पानी, जब तक संभलते सब डूब चुका था...', भोपाल की उड़िया बस्ती में बारिश का कहर

Updated on 12-08-2026 01:42 PM
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा। लोगों को सामान समेटने और बचाने का मौका मिलता, उससे पहले ही घरों में करीब डेढ़ फीट तक पानी भर गया। इससे राशन और घरेलू सामान खराब हो गए।

रातभर पानी उलीचता रहा परिवार

उड़िया बस्ती में करीब 22 साल से रह रहीं गीता बाथम ने बताया कि पानी तेजी से बढ़ा तो परिवार के सदस्य रातभर घर से पानी बाहर निकालते रहे। स्थिति ऐसी हो गई कि घर में सोने तक की जगह नहीं बची। बिस्तर भी पूरी तरह गीला हो गया। रसोई में रखा आटा, चावल और खाने-पीने का सामान पानी में खराब हो गया, जबकि सब्जियां बहकर नाले में चली गईं।

सुबह पानी उतरने के बाद घर में बिखरी गृहस्थी और खराब हो चुका राशन सामने था। सोमवार दोपहर नगर निगम का अमला खाना देकर गया था, लेकिन अब परिवार के सामने भोजन की व्यवस्था की चिंता है। घर में खाना बनाने के लिए सामान ही नहीं बचा है।

तिरपाल पर बैठने को मजबूर

पानी भरने से घर का फर्श भी गीला हो गया है। सीलन और पानी के कारण बैठने की जगह नहीं बची, इसलिए परिवार ने तिरपाल बिछाकर बैठने की व्यवस्था की है। बिस्तर और कपड़े भी पानी से प्रभावित हुए हैं, जिन्हें सुखाने में लोग जुटे हुए हैं।

पूरी बस्ती में यही हाल

यह समस्या केवल गीता बाथम के परिवार तक सीमित नहीं है। उड़िया बस्ती में रहने वाले लगभग हर परिवार को बारिश के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। पानी उतरने के बाद लोगों ने घरों की सफाई शुरू कर दी है, लेकिन दीवारों और घरों पर पानी भरने के निशान अब भी दिखाई दे रहे हैं। कई घरों के सामने गंदगी भी जमा है।

सड़कों पर जलभराव से बढ़ी परेशानी

मंगलवार को दिनभर रिमझिम बारिश जारी रही। इसके चलते शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया और सड़कें छोटे तालाब जैसी नजर आईं। नालों पर अतिक्रमण और उनके संकरे होने से पानी की निकासी प्रभावित होती है। बारिश थमने के बाद भी कई इलाकों में पानी जमा रहा, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
            ( संजय रायजादा )भोपाल। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का सख्त अंदाज अब जमीन पर दिखने लगा है। मंत्री और प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह के निर्देश पर 22 अक्टूबर को…
 24 October 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से 3 दिन जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। 24 से 26 अक्टूबर तक वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस…
 24 October 2026
इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल ड्राइवर फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की जांच में संपत्तियों से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। जांच में देवास की…
 24 October 2026
दिवाली पर रोशनी देखने और खुशियां मनाने की उम्र में ऋतिक, सत्येंद्र और कार्तिक के सामने सवाल है कि क्या वे फिर कभी पहले की तरह देख पाएंगे?पिछले साल दिवाली…
 24 October 2026
भोपाल के केरवा डैम का सर्वे पूरा हो गया है। ग्राउंड ट्रूथिंग करने पहुंची टीम को सरकारी अतिक्रमण भी दिखें। इसकी रिपोर्ट टीम ने नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) में पेश…
 24 October 2026
मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार कमान किसी महिला अधिकारी के हाथों में आ सकती है। मौजूदा DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।नए पुलिस…
 24 October 2026
सरकार के नए प्लेन पर विरोध भी, खुशी भी मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के नए प्लेन को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्लेन…
 20 October 2026
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में मंगलवार सुबह 16वीं मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय मोतीराम प्रजापति ने इलाज के…
 20 October 2026
जबलपुर में दशहरा घूमने आए 24 वर्षीय आकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे थाने ले गई थी, जहां उसके साथ मारपीट…
Advt.