MP में 22 अप्रैल से तेज गर्मी की चेतावनी, भोपाल, गुना और नर्मदापुरम समेत कई शहरों के न्यूनतम तापमान में उछाल

Updated on 21-04-2026 01:28 PM

 भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। जहां बीते दिनों प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में था, वहीं अब कुछ इलाकों में हुई बारिश से लोगों को राहत मिली है। हालांकि राहत के बीच रातों का तापमान बढ़ने से उमस का असर भी महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग ने 22 अप्रैल से एक बार फिर गर्मी तेज होने की चेतावनी दी है।

रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात खरगोन और बैतूल में बारिश दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। राजधानी भोपाल में भी बादलों की छांव के चलते दिन का तापमान दो डिग्री गिरकर 39.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान 36 से 42 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

रातें हुईं गर्म, न्यूनतम तापमान में उछाल

बारिश के बावजूद रात के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। प्रदेश के कई शहरों जैसे भोपाल, गुना, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर और सिवनी में न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री तक पहुंच गया। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में एक से पांच डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे रात में गर्मी और उमस बढ़ गई है।

खजुराहो सबसे गर्म, 43 डिग्री पहुंचा पारा

छतरपुर जिले के खजुराहो में प्रदेश का सबसे अधिक 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं ग्वालियर में 42.5, इंदौर में 39.5 और जबलपुर में 38.5 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

वार्म नाइट अलर्ट, 22 से फिर बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग ने 21 अप्रैल के लिए भोपाल समेत कई जिलों में ‘वार्म नाइट’ का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 22 अप्रैल से प्रदेश में एक बार फिर तापमान बढ़ने और भीषण गर्मी लौटने के आसार हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.