बरगी, तवा और बारना बांध के पानी से उफानी नर्मदा

Updated on 24-08-2022 07:20 PM
नर्मदापुरम, जबलपुर समेत आधे मप्र में 2 दिन की मूसलाधार बारिश भले ही थम गई हो, लेकिन मप्र की जीवन दायिनी कही जाने वाली नर्मदा नदी उफान पर है। बारिश से बरगी, तवा और बारना डैम और सहायक नदियों के पानी से नर्मदा खतरे के निशान के करीब बह रही है। प्राचीन सेठानी घाट डूबा हुआ है। यहां सामान्य से 30 से 32 फीट ऊपर पानी है। नर्मदा के घाट जलमग्न हो चुके हैं। डैमों से छूटे पानी से उफनाई नर्मदा के विहंगम दृश्य को  ड्रोन कैमरे की मदद से कैद किया। सेठानी घाट, काले महादेव मंदिर, पर्यटन घाट, खर्राघाट से रेल-बस ब्रिज बसकुछ नजर आ रहा है।नर्मदा का यह विहंगम दृश्य दो साल बाद देखने को मिला है। साल 2020 में तीनों डैम से एक साथ पानी छोड़ने से नर्मदा ऊफान पर आई थी। नर्मदा के रौद्र रूप ने शहर में तबाही मचाई थी। खतरे के निशान से 13 फीट होने से शहर के कई इलाकों में पानी भराया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…
 26 April 2026
 भोपाल। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से पूरा प्रदेश ग्रीष्म लहर की चपेट में है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सो में दिन का तापमान सामान्य से दो से…
 26 April 2026
भोपाल। अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात डेयरी संचालक और कर्मचारियों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। घटना से नाराज लोगों…
 26 April 2026
भोपाल: “ऑपरेशन फेस” के तहत फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेशन के खिलाफ भोपाल देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये एजेंट एक ही चेहरे…
 26 April 2026
भोपाल। प्रदेश में खाली पड़ी वर्षों पुरानी अनुपयोगी शासकीय भूमि अब राज्य सरकार बेचेगी नहीं बल्कि निवेशकों को उद्योग लगाने के लिए दी जाएगी। इस दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी…
 26 April 2026
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन पोर्टल खुलते ही भोपाल को नंबर वन बनाने के लिए नागरिकों ने फीडबैक देना शुरू कर दिया…
 26 April 2026
भोपाल। शहर के अन्ना नगर इलाके में स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही फायर दमकल मौके पर पहुंची और करीब 10…
 26 April 2026
भोपाल। श्यामला हिल्स में कार पार्किंग विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों घर में घुसकर तोड़फोड़ और वहां मौजूद महिला के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। तोड़फोड़ के बाद…
 25 April 2026
भोपाल, उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को…
Advt.