भोपाल में ऑपरेशन फेस में बड़ा खुलासा, एक चेहरे से जारी हुए 75 फर्जी सिम; पुलिस ने सात एजेंट दबोचे

Updated on 26-04-2026 02:37 PM
भोपाल: “ऑपरेशन फेस” के तहत फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेशन के खिलाफ भोपाल देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये एजेंट एक ही चेहरे का उपयोग कर अलग-अलग ग्राहकों के दस्तावेजों से सिम जारी कर रहे थे।

बैरसिया में एक चेहरे से 75 सिम जारी

जांच में सामने आया कि बैरसिया क्षेत्र में पांच पीओएस एजेंट प्रीतम कुशवाहा, इरफान खान, राजेंद्र सिंह, वसीम खान और प्रीतम सिंह साहू ने एक ही चेहरे का इस्तेमाल कर 75 फर्जी सिम कार्ड जारी किए। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुनगा में भी फर्जीवाड़े का खुलासा

एक अन्य मामले में गुनगा क्षेत्र से दो पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया गया। जांच में पाया गया कि अब्दुल फराज के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर 12 फर्जी सिम जारी किए गए। इनमें से 9 सिम योगेश (निवासी गुनगा) और 3 सिम जावेद खान (निवासी धमारा, गुनगा) तथा उसके साथी सैफ अली द्वारा जारी किए गए थे।

लालच में करते थे दस्तावेजों का दुरुपयोग

आरोपित एजेंट अधिक सिम बेचने पर मिलने वाले प्रोत्साहन के लालच में ग्राहकों के दस्तावेजों की फोटो कॉपी अपने पास रख लेते थे और उनका दुरुपयोग करते थे।

साइबर अपराध में इस्तेमाल की आशंका

पुलिस को आशंका है कि इन फर्जी सिमों का उपयोग साइबर अपराधों में किया गया होगा। सभी आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, आईटी एक्ट और दूरसंचार अधिनियम 2023 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
            ( संजय रायजादा )भोपाल। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का सख्त अंदाज अब जमीन पर दिखने लगा है। मंत्री और प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह के निर्देश पर 22 अक्टूबर को…
 24 October 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से 3 दिन जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। 24 से 26 अक्टूबर तक वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस…
 24 October 2026
इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल ड्राइवर फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की जांच में संपत्तियों से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। जांच में देवास की…
 24 October 2026
दिवाली पर रोशनी देखने और खुशियां मनाने की उम्र में ऋतिक, सत्येंद्र और कार्तिक के सामने सवाल है कि क्या वे फिर कभी पहले की तरह देख पाएंगे?पिछले साल दिवाली…
 24 October 2026
भोपाल के केरवा डैम का सर्वे पूरा हो गया है। ग्राउंड ट्रूथिंग करने पहुंची टीम को सरकारी अतिक्रमण भी दिखें। इसकी रिपोर्ट टीम ने नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) में पेश…
 24 October 2026
मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार कमान किसी महिला अधिकारी के हाथों में आ सकती है। मौजूदा DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।नए पुलिस…
 24 October 2026
सरकार के नए प्लेन पर विरोध भी, खुशी भी मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के नए प्लेन को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्लेन…
 20 October 2026
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में मंगलवार सुबह 16वीं मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय मोतीराम प्रजापति ने इलाज के…
 20 October 2026
जबलपुर में दशहरा घूमने आए 24 वर्षीय आकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे थाने ले गई थी, जहां उसके साथ मारपीट…
Advt.