NEET परीक्षा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी:भोपाल में 32 केंद्रों पर होंगे एग्जाम, कई रूट रहेंगे डाइवर्ट

Updated on 20-06-2026 01:01 PM
भोपाल, NEET परीक्षा को लेकर नगरीय यातायात पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडवायजरी जारी की है। परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। भोपाल में परीक्षा के लिए कुल 32 केंद्र बनाए गए हैं।

मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कुछ मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस ने परीक्षार्थियों को समय से पहले निकलने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है।

आनंद नगर परीक्षा केंद्र जाने वाले विद्यार्थी प्रभात चौराहा-पिपलानी मार्ग पर मेट्रो निर्माण के कारण होने वाली परेशानी से बचने के लिए चेतक ब्रिज, गोविंदपुरा, भेल, महात्मा गांधी चौराहा और पिपलानी पेट्रोल पंप होकर पहुंचें।

वहीं शासकीय गीतांजली कन्या पीजी कॉलेज, गौतम नगर जाने वाले परीक्षार्थी नादरा बस स्टैंड, अग्रवाल धर्मशाला, छोला गणेश मंदिर और जेपी ब्रिज तिराहा होकर डीआईजी बंगला चौराहा मार्ग का उपयोग करें।ट्रैफिक पुलिस ने परीक्षा केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध लगाया है। साथ ही केंद्रों के आसपास वाहन पार्क नहीं करने की अपील की गई है, ताकि परीक्षार्थियों को परेशानी न हो।

पुलिस ने अभ्यर्थियों से अपना परीक्षा केंद्र पहले से चिन्हित कर परीक्षा समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचने की अपील की है। किसी भी यातायात संबंधी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 7049104825, 7049104640 और व्हाट्सएप नंबर 7587602055 पर संपर्क किया जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
            ( संजय रायजादा )भोपाल। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का सख्त अंदाज अब जमीन पर दिखने लगा है। मंत्री और प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह के निर्देश पर 22 अक्टूबर को…
 24 October 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से 3 दिन जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। 24 से 26 अक्टूबर तक वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस…
 24 October 2026
इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल ड्राइवर फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की जांच में संपत्तियों से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। जांच में देवास की…
 24 October 2026
दिवाली पर रोशनी देखने और खुशियां मनाने की उम्र में ऋतिक, सत्येंद्र और कार्तिक के सामने सवाल है कि क्या वे फिर कभी पहले की तरह देख पाएंगे?पिछले साल दिवाली…
 24 October 2026
भोपाल के केरवा डैम का सर्वे पूरा हो गया है। ग्राउंड ट्रूथिंग करने पहुंची टीम को सरकारी अतिक्रमण भी दिखें। इसकी रिपोर्ट टीम ने नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) में पेश…
 24 October 2026
मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार कमान किसी महिला अधिकारी के हाथों में आ सकती है। मौजूदा DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।नए पुलिस…
 24 October 2026
सरकार के नए प्लेन पर विरोध भी, खुशी भी मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के नए प्लेन को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्लेन…
 20 October 2026
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में मंगलवार सुबह 16वीं मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय मोतीराम प्रजापति ने इलाज के…
 20 October 2026
जबलपुर में दशहरा घूमने आए 24 वर्षीय आकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे थाने ले गई थी, जहां उसके साथ मारपीट…
Advt.