दस्तावेज अपलोड का आखिरी मौका आज, चूके तो नहीं बन पाएंगे सरकारी शिक्षक

Updated on 20-07-2026 12:49 PM

 भोपाल। मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 के तहत दस्तावेज अपलोड करने एवं सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थियों को दस्तावेज अपलोड करने के लिए केवल सोमवार तक का समय मिलेगा। यानी 20 जुलाई इसकी अंतिम तिथि रहेगी।

विभाग ने आदेशित किया है कि निर्धारित अवधि में एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर प्रोफाइल पंजीयन के साथ दस्तावेज अपलोड नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रक्रिया से बाहर माना जाएगा।

बता दें कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती के तहत कुल 10 हजार पदों में से 8 हजार स्कूल शिक्षा विभाग, 2 हजार जनजातीय कार्य विभाग में भरे जाने हैं। करीब 400 प्रकरण न्यायालय में लंबित होने के कारण उन्हें प्रक्रिया से अलग रखा गया है।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नियुक्ति पत्र देने की तैयारी

विभागीय अधिकारियों को दस्तावेज अपलोड के साथ अभ्यर्थियों को सत्यापन केंद्र का चयन करना होगा। दस्तावेजों का सत्यापन 21 जुलाई तक किया जाएगा। विभाग का लक्ष्य 27-28 जुलाई तक नियुक्ति पत्र जारी करने का है, ताकि गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री इन गुरुओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सकें।

जनजातीय कार्य विभाग में भर्ती में देरी से नाराज अभ्यर्थी

  • जनजातीय कार्य विभाग में चयनित करीब 2900 अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि दोनों विभागों की भर्ती एक ही परीक्षा और चयन प्रक्रिया से हुई है, फिर भी जनजातीय कार्य विभाग में दस्तावेज सत्यापन की निर्देशिका तक जारी नहीं हुई है। अभ्यर्थी सोमवार को भोपाल पहुंचकर सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग करेंगे।
  • उनका कहना है कि भर्ती में देरी से चयनित उम्मीदवारों के साथ-साथ आदिवासी क्षेत्रों के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी भी लगातार बनी हुई है।

सभी अभ्यर्थी कर लें सत्यापन प्रक्रिया पूरी

सभी अभ्यर्थी दस्तावेज अपलोड या सत्यापन प्रक्रिया समय पर पूरी कर लें। यदि कोई अभ्यर्थी उचित कारण से दस्तावेज अपलोड या सत्यापन नहीं करा पाते हैं, तो उनके लिए केंद्रीयकृत व्यवस्था की जाएगी। अभी तक साढ़े पांच हजार अभ्यर्थियों ने दस्तावेज अपलोड कर दिए हैं।

अभिषेक सिंह, आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
( किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा )           ( प्रमिल अग्रवाल ) हरदा । जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को कांग्रेस द्वारा किसानों के मुद्दों को लेकर महा…
 24 July 2026
मध्य प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत मार्च 2024 तक सभी ग्रामीण परिवारों को 100% नल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन, विधानसभा में पेश कैग की…
 24 July 2026
भोपाल, भोपाल के जयप्रकाश (जेपी) जिला चिकित्सालय में रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के माध्यम से कार्यरत 21 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त किए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। आउटसोर्स…
 24 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में परिवहन विभाग की नई व्यवस्था को लेकर एक चौंकाने वाला बड़ा खुलासा हुआ है। प्रदेश सरकार द्वारा 1 जुलाई 2024 से प्रदेश के बॉर्डर…
 24 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता रजा मुराद ने CJP के जनजी प्रोटेस्ट के दौरान बच्चों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर गहरी नाराजगी…
 24 July 2026
भोपाल, सड़क पर रफ्तार का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्य प्रदेश की सड़कों पर हर रोज औसतन 142 एक्सीडेंट हो रहे हैं और रोजाना करीब 40…
 24 July 2026
भोपाल, भोपाल में 17 साल की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी कॉन्स्टेबल ने अपनी बेटी के बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर छात्रा को मिलने बुलाया। इसके…
 24 July 2026
भोपाल, महिला से अनैतिक संबंधों और पद के दुरुपयोग के आरोप में भोपाल के अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर को सस्पेंड कर दिया गया है, लेकिन इस…
 24 July 2026
भोपाल। राजधानी में मेट्रो ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशी की खबर है। 25 जुलाई से सुभाष नगर से एम्स तक के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर एक नहीं,…
Advt.