कश्मीर की 3 यूनिवर्सिटीज ने अमेरिकी NGO के साथ किया था समझौता, सुरक्षा चिंताओं के बाद अब MOU खत्म

Updated on 13-04-2026 12:40 PM
श्रीनगर: कश्मीर की तीन यूनिवर्सिटी ने अमेरिका स्थित एनजीओ ‘कश्मीर केयर फाउंडेशन’ (केसीएफ) के साथ अपने एकेडमिक समझौते खत्म कर दिए हैं। यह कदम आंतरिक समीक्षा के बाद उठाया गया है। ऐसी चर्चा है कि खुफिया एजेंसियों ने इस एनजीओ की गतिविधियों को लेकर चिंता जताई थी।

तीनों यूनिवर्सिटी ने रद्द किया MoU

कश्मीर यूनिवर्सिटी, इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IUST) और शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी ऑफ कश्मीर (SKUAST-K) ने अटलांटा स्थित केसीएफ के साथ हुए MOUs को रद्द करने के आदेश जारी किए हैं। कश्मीर यूनिवर्सिटी और SKUAST-K ने 25 मार्च को यह समझौता रद्द किया। वहीं IUST ने उसके अगले दिन अपने एमओयू को रद्द किया।

15 दिसंबर 2025 को हुआ था समझौता

कश्मीर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नसीर इकबाल ने केसीएफ के प्रेसिडेंट अल्ताफ के लाल को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि यह MoU 15 दिसंबर 2025 को STEM (विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग, गणित), मानविकी और संबंधित क्षेत्रों में वर्कशॉप, सेमिनार और अन्य अकादमिक गतिविधियों के जरिए शैक्षिक पहलों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था।


'MoU जारी रखना यूनिवर्सिटी के हित में नहीं'

अधिकारियों ने बताया कि ये समझौते ‘प्रतिकूल रिपोर्टों’ के बाद रद्द किए गए हैं, जो विदेशी संस्थानों के साथ कोलेब्रेशन को लेकर बढ़ती सतर्कता को दिखाते हैं। ये कोलेब्रेशन विशेष रूप से प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और डेटा साझाकरण जैसे क्षेत्रों में किए गए थे। रजिस्ट्रार के पत्र में कहा गया है कि इस MoU की समीक्षा सक्षम अधिकारियों द्वारा की गई है और यह निर्णय लिया गया है कि इसे जारी रखना यूनिवर्सिटी के व्यापक संस्थागत हित में नहीं है।

एमओयू की अवधि के दौरान कोई लेने-देन नहीं हुआ

रजिस्ट्रार नसीर इकबाल ने बताया कि केसीएफ का संचालन अमेरिका में रहने वाले कश्मीरी अल्ताफ द्वारा किया जाता था। उन्होंने यह भी जोड़ा कि एमओयू में इसे समाप्त करने का एक प्रावधान (क्लॉज) मौजूद था। तीनों विश्वविद्यालयों ने यह स्पष्ट कर दिया कि एमओयू की अवधि के दौरान न तो किसी प्रकार के धन का आदान-प्रदान हुआ और न ही कोई वित्तीय दायित्व उत्पन्न हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 October 2026
राहुल गांधी को अमित शाह से जुड़े मानहानि मामले में सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने सोमवार को बरी कर दिया। भाजपा नेता विजय मिश्रा ने अगस्त 2018 में राहुल के…
 26 October 2026
आज का मौसम 26 अक्टूबर 2026: खतरनाक चक्रवात के कारण भारत के करीब 17 राज्यों में भारी बारिश का टेंशन भरा अलर्ट है। मौसम विभाग ने इस दौरान मूसलाधार बारिश…
 26 October 2026
नई दिल्लीः देश की जेलों में बंद आतंकवादियों और खूंखार गैंगस्टरों के जेल के अंदर और बाहर चलने वाले नेटवर्क को तोड़ने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय नई व्यवस्था पर…
 26 October 2026
नई दिल्ली: संसद भवन परिसर स्थित 'संविधान सदन' के सेंट्रल हॉल में आज से 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम का आगाज होगा। इस मंच पर ब्रिक्स के सदस्य और साझेदार देशों…
 26 October 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा को जबरदस्त जीत दर्ज करने, उनके फिर से चुने जाने पर उन्हें बधाई दी है। एक्स पर पोस्ट…
 26 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना के प्रमुख एपी सिंह ने एक बार फिर से थिएटराइजेशन योजना पर राय दी है। रविवार को एक साक्षात्कार में बात करते हुए उन्होंने कहा…
 24 October 2026
नई दिल्ली: रक्षा सचिव राजेश सिंह ने एक अहम जानकारी देते हुए बताया है कि यूरोप अब भारत में बने सैन्य उपकरणों के लिए एक फल-फूल रहा बाजार बन गया…
 24 October 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश भर के सरकारी और निजी स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिया है कि वे एक बार इस्तेमाल होने वाले मेडिकल उपकरणों और सर्जिकल सामानों का…
 24 October 2026
नई दिल्ली: भारत 26 और 27 अक्टूबर को नई दिल्ली में 12 वें ब्रिक्स संसदीय फोरम की मेजबानी करेगा। इस बैठक में रूस, ईरान, चीन, ब्राजील और संयुक्त अरब अमीरात…
Advt.