हर महीने 3 लाख की कमाई, 2 लाख से ज्यादा तो खर्च कर देती है यह डेटा इंजीनियर

Updated on 16-02-2026 12:34 PM
नई दिल्ली: आप जैसे ही खूब कमाने लगते हैं, आपका खर्चा भी खूब बढ़ जाता है। अब बेंगलुरु की इस डेटा इंजीनियर को देख लीजिए। इन्होंने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में अपनी मासिक सैलरी और खर्चों का खुलासा किया है। @thinking.mori नाम की इस इंजीनियर ने बताया कि वह हर महीने 3 लाख रुपये कमाती हैं। इसमें से 2 लाख रुपये से थोड़ा ज़्यादा वह किराया, बिजली-पानी और निवेश जैसी चीज़ों पर खर्च करती हैं।

यह है खर्चों का पूरा हिसाब-किताब

इस इंजीनियर ने वीडियो में अपने खर्चों को बहुत साफ-साफ बताया है। उन्होंने बताया है कि उनका हर महीने का मकान किराया20,000 रुपये प्रति माह है। इस किराए में बिजली, पानी और वाई-फाई का बिल भी शामिल है। इसके अलावा वह अपनी घरेलू सहायिका को 5,000 रुपये अलग से देती हैं। इसलिए उनके बेसिक खर्चे ₹25,000 में ही पूरे हो जाते हैं।

ईएमआई चुकाने में बड़ी रकम

उनके खर्चों का एक बड़ा हिस्सा उस अपार्टमेंट की EMIपर जाता है जो उन्होंने अपने माता-पिता के लिए खरीदा है। महिला ने बताया कि वह हर महीने 30,000 रुपये EMI के तौर पर भरती हैं। उन्होंने समझाया, "मैं जानती हूं कि मकान एक देनदारी है, लेकिन कुछ चीज़ें भावनाओं से जुड़ी होती हैं और मैं यह अपने माता-पिता के लिए करना चाहती थी क्योंकि उन्होंने मेरे लिए बहुत कुछ किया है।"

अन्य खर्चे क्या

बेंगलुरु की यह डेटा इंजीनियर बताती हैं कि वह किराने के सामान पर हर महीने करीब 8,000 रुपये खर्च करती हैं। इसके अलावा बाहर खाने पर करीब 2,000 रुपये खर्च होता है। इन खर्चो के अलावा खुद की देखभाल, स्किनकेयर, तोहफे, विटामिन, बॉडीकेयर आदि पर उनका लगभग 5,000 रुपये हर महीने का खर्च होता है। आखिर में, उनके सब्सक्रिप्शन की बात करें तो वह जिम की मेंबरशिप और पर्सनल ट्रेनर के लिए 12,000 रुपये देती हैं। साथ ही नेटफ्लिक्स तथा एप्पल टीवी के लिए भी करीब 300 रुपये चुकाती हैं।

निवेश भी होता है

यह डेटा इंजीनियर अपनी 3 लाख रुपये की सैलरी में से कितना निवेश करती हैं, इस पर भी उन्होंने बात की है। उनके निवेश काफी सीधे-सादे हैं। वह हर महीने SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) में 1 लाख रुपये डालती हैं। उन्होंने बताया, "मेरे पास पहले से ही 6 महीने का इमरजेंसी फंड है, इसलिए मैं इस समय उसमें कोई पैसा नहीं डाल रही हूं। तो, मेरे निवेश में फिलहाल सिर्फ SIP और कुछ सोना शामिल है जब वह अच्छा लग रहा हो।" कुल मिलाकर, वह हर महीने लगभग ₹2,12,000 खर्च करती हैं।

यात्रा पर भी करती हैं खर्च

उन्होंने जो 2.12 लाख रुपये का लेखा-जोखा दिया है, उसमें यात्रा पर होने वाला खर्च शामिल नहीं है। बेंगलुरु की इस महिला ने बताया कि उन्होंने 2025 में यात्रा पर 7 लाख रुपये खर्च किए थे। उनका कहना है "कुछ एक बार के खर्चे भी होते हैं जैसे नया फोन खरीदना या किसी शादी में जाना। ओह हां, मुझे अपनी शादी के लिए भी पैसे बचाने हैं, तो उसके लिए भी एक फंड बनाना होगा।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
Advt.