अर्चना गौतम के कैफे में चोरी, CCTV फुटेज में कैश काउंटर लेकर भागा चोर, बोलीं- मुंबई को सुरक्ष‍ित शहर मानती थी

Updated on 07-10-2026 12:52 PM
'बिग बॉस 16' फेम एक्ट्रेस अर्चना गौतम के मुंबई स्थित कैफे 'Oye Churros' में चोरी हुई है। 31 साल की एक्ट्रेस ने 6 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर कैफे में हुई कथित चोरी का CCTV फुटेज शेयर किया है। यह घटना 24 सितंबर 2026 की है। फुटेज शेयर कर अर्चना ने बताया कि उन्‍होंने पुलिस में इस बाबत FIR दर्ज करवाई है। वह इस घटना से बेहद निराश हैं और कैप्शन में लिखती हैं कि यह कैफे उनके लिए बहुत मायने रखता है। वह मुंबई को एक सुरक्ष‍ित शहर मानती थीं।

अर्चना ने जो CCTV फुटेज शेयर किया है, उसमें एक शख्स कैफे के अंदर आता है और कैश काउंटर उठाकर ले जाता है। अर्चना बताती हैं कि उन्होंने इस कैफे को अपनी बचत के पैसे और काफी मेहनत से तैयार किया था, इसलिए इस घटना से उन्हें काफी दुख पहुंचा है। अर्चना ने मुंबई पुलिस से मदद की अपील की है।

CCTV फुटेज शेयर कर बताई पूरी घटना

चोरी की CCTV फुटेज शेयर करते हुए अर्चना ने कहा, 'आप जो वीडियो देख रहे हैं, वह मेरे कैफे का है। यह लड़का मेरे कैफे में आया और पूरा कैश काउंटर ही उठा ले गया।' एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों को घटना की जानकारी दी और बताया कि किस तरह एक शख्स उनके कैफे में दाखिल हुआ और वहां से पूरा कैश काउंटर लेकर चला गया। घटना के बाद अर्चना ने पुलिस से संपर्क किया और मामले की FIR दर्ज कराई।

मुंबई पुलिस से की जल्द कार्रवाई की अपील

अर्चना ने बताया कि उन्होंने इस घटना के संबंध में FIR दर्ज कराई है। उन्होंने मुंबई पुलिस से आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की अपील की। एक्ट्रस ने कहा, 'मैंने इस घटना के संबंध में FIR दर्ज कराई है और मुंबई पुलिस से विनम्र अनुरोध करती हूं कि वो जल्द से जल्द इस व्यक्ति को ढूंढें और उचित कानूनी कार्रवाई करें।'

अपनी बचत से तैयार किया था कैफे

अर्चना ने बताया कि उन्होंने कैफे शुरू करने के लिए अपनी सेविंग्स का पैसा लगाया था। इसके अलावा बिजनेस से जुड़े कई कामों में उन्होंने खुद मेहनत की थी। उन्होंने लिखा, 'मैंने अपनी बचत का पैसा लगाकर बहुत प्यार और मेहनत से यह कैफे बनाया है। मैंने यहां की हर चीज के लिए खुद बहुत मेहनत की है।'

लोगों को सतर्क करने के लिए शेयर किया CCTV

अर्चना ने CCTV फुटेज को सोशल मीडिया पर शेयर करने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि लोग इस घटना से सबक लें और अपने घरों और बिजनेस की सुरक्षा को लेकर ज्यादा सतर्क रहें। उन्होंने लिखा, 'मैं मुंबई में अपने कैफे, Oye Churros में हुई चोरी का यह CCTV फुटेज आप सभी के साथ शेयर कर रही हूं ताकि आप भी सतर्क रह सकें और अपने घरों व बिजनेस की सुरक्षा का ध्यान रख सकें।'

मुंबई को सेफ मानती थीं अर्चना

अर्चना ने कहा कि इस घटना ने उन्हें भावनात्मक रूप से काफी दुखी किया है। इसकी एक वजह यह भी है कि वह हमेशा से मुंबई को एक सुरक्षित शहर मानती रही हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे मुंबई हमेशा एक सुरक्षित शहर लगा है, इसीलिए इस घटना से मुझे बहुत दुख हुआ है।'

लोगों से की सतर्क रहने की अपील

अपनी पोस्ट के आखिर में अर्चना ने लोगों से अपने आसपास के माहौल और सुरक्षा को लेकर ज्यादा सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा, 'मैं बस आप सभी से यही अनुरोध करती हूं कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और अपने आस-पास की सुरक्षा पर ध्यान दें।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
अजय देवगन की सस्पेंस ड्रामा 'दृश्यम 3: द कन्‍क्‍लूजन' ने रिलीज के 5वें दिन एक नया रिकॉर्ड बनाया है। फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में धूम मचाने और वर्ल्‍डवाइड ₹300 करोड़ क्‍लब…
 07 October 2026
बॉलीवुड की द‍िग्‍गज एक्ट्रेस और 'ब‍िग बॉस' फेम कुनिका सदानंद की मां कल्याणी सदानंद का गोवा में 83 साल की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार को एक्ट्रेस ने सोशल…
 07 October 2026
'बिग बॉस 16' फेम एक्ट्रेस अर्चना गौतम के मुंबई स्थित कैफे 'Oye Churros' में चोरी हुई है। 31 साल की एक्ट्रेस ने 6 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर कैफे में…
 07 October 2026
'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर विवादों में हैं। देहरादून पुलिस ने उन्‍हें और तीन अन्‍य को गिरफ्तार किया है। 'राइडर UK07'…
 07 October 2026
देहाती मैडम' के नाम से मशहूर यशोदा लोधी अचानक सुर्ख‍ियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर 'English With Dehati Madam' के नाम से अंग्रेजी का पाठ पढ़ाने वाली यशोदा…
 07 October 2026
कियारा आडवाणी दूसरी बार मां बनने वाली हैं। जी हां, एक्‍ट्रेस और उनके एक्टर पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बुधवार को खुशखबरी दी है कि वे अपने परिवार को बढ़ाने के…
 06 October 2026
नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बुनी गई फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर जो भंवर पैदा किया उसे अब सभी जान चुके हैं। फिल्म महज 2 करोड़ की…
 06 October 2026
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में कंटेस्टेंट के साथ बातचीत के दौरान अपने पुश्तैनी गांव को याद कर भावुक हो गए। इस…
 06 October 2026
मलयालम स‍िनेमा की एक्‍ट्रेस गायत्री सुरेश ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। 34 साल की गायत्री इन दिनों दिग्गज एक्टर मोहनलाल के शो 'बिग बॉस 8 मलयालम' को लेकर…
Advt.