जैकी चैन की मौत की खबर फर्जी, बिल्‍कुल ठीक हैं एक्‍टर, अमेरिका से फैलाई गई अजीब अफवाह

Updated on 29-09-2026 12:52 PM
दिग्‍गज एक्‍टर, मार्शल आर्टिस्ट और फिल्‍ममेकर जैकी चैन की मौत की फर्जी खबर ने उनके फैंस को गहरा झटका दिया है। सोशल मीडिया पर पिछले 24 घंटों में कई ऐसे पोस्ट्स में दावा किया गया कि 72 साल के जैकी चैन का निधन हो गया है। हालांकि, यह दावे पूरी तरह फर्जी हैं। लेकिन हद तो तब हो गई जब कई यूजर्स ने एक्टर की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो के साथ '1954-2026' भी लिखकर उन्‍हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। इसके बाद दुनियाभर में उनके फैंस की चिंता बढ़ गई।

जैकी चैन दुनियाभर में अपनी फिल्मों और जबरदस्त एक्शन के लिए जाने जाते हैं। उनकी गलोबल पॉपुलैरिटी की वजह से उनके निधन की फर्जी खबर ने देखते ही देखते सोशल मीडिया पर जोर पकड़ लिया। खासकर अमेरिका में ऐसी पोस्ट्स तेजी से शेयर की गईं। इन पोस्ट्स को कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज मिले। जबकि जैकी चैन इसी साल जुलाई 2026 में सिंगापुर के 'Pei Chun Public School' में एक इवेंट में नजर आए थे और स-कुलश हैं।

सोशल मीडिया पर कैसे फैली जैकी चैन की मौत की अफवाह

सोशल मीडिया पर अचानक जैकी चैन के निधन की खबर वाली कई पोस्ट्स वायरल होने लगीं। खासकर अमेरिका में इन पोस्ट्स ने तेजी से लोगों का ध्यान खींचा। वायरल तस्वीर में जैकी चैन की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो दिखाई गई, जिसपर '1954-2026' भी लिखा हुआ था। पोस्ट्स के तेजी से वायरल होने की वजह से लोगों को लगा एक्टर का सच में निधन हो गया है। एक पोस्ट जिसे अब्दुल नाम के यूजर ने शेयर किया था, उसे सिर्फ पांच घंटे में 3.8 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया। हालांकि, रिपोर्टस और फैक्ट-चेक के माने तो जैकी चैन के निधन की खबरें महज अफवाह हैं और जैकी चैन अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।

जुलाई में 900 बच्‍चों से मिले थे जैकी चेन

जैकी चैन की आखिरी रिपोर्टेड पब्लिक अपीयरेंस 7 जुलाई 2026 को सिंगापुर में हुई थी। वह 'Lim Family Foundation' की ओर से आयोजित एक सरप्राइज विजिट के लिए 'Pei Chun Public School' पहुंचे थे। इस दौरान स्कूल में उनका जोरदार स्वागत किया गया और 900 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने उनसे मुलाकात की। जैकी चैन ने इस दौरान स्टूडेंट्स के साथ बातचीत की, उनका परफॉर्मेंस देखा और खुद भी स्टेज पर पहुंचे। उन्होंने अपने बचपन और फिल्म इंडस्ट्री में बिताए लंबे सफर के बारे में भी बात की। रिपोर्ट के मुताबिक, जैकी चैन ने बताया कि जब वह छोटे थे तो उनकी सबसे बड़ी उम्मीद सिर्फ सादा खाना मिलने और टीचर की मार से बचने की होती थी।

जैकी चैन ने स्टूडेंट्स को दिया ये मैसेज

इवेंट के दौरान जैकी चैन ने स्टूडेंट्स को सपने देखने और मेहनत करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, 'आज आप लोगों को देखकर मुझे अपने बचपन और साधारण शुरुआत की याद आ गई। मुझे कोई उम्मीद नहीं थी। मेरी एकमात्र उम्मीद सादे चावल का कटोरा और टीचर से मार न खाना थी।' इसके बाद उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा, 'कृपया कड़ी मेहनत करें। हो सकता है कि सपने सच न हों, लेकिन सपनों के बिना आप निश्चित रूप से सफल नहीं होंगे।' जैकी चैन ने बच्चों को अपने लक्ष्य की तरफ लगातार आगे बढ़ते रहने के लिए भी प्रेरित किया।

स्कूल में जैकी चैन ने गाया अपना गाना

इस विजिट का सबसे खास पल तब आया जब जैकी चैन ने अचानक अपना गाना 'Hard to Say Goodbye' गाना शुरू कर दिया। उन्होंने स्टूडेंट्स के सामने गाना गाया और इस दौरान माहौल काफी खास हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने स्कूल में कुछ गाने गाने के साथ ड्रम भी बजाया और स्टूडेंट्स के वुशु परफॉर्मेंस को भी देखा। इस पूरी पब्लिक अपीयरेंस के कुछ ही महीनों बाद सोशल मीडिया पर जैकी चैन के निधन की खबर वायरल होने लगी। हालांकि, वायरल पोस्ट्स में किए गए दावे का कोई आधार नहीं मिला है और ताजा रिपोर्ट्स साफ तौर पर बता रही हैं कि यह एक अपवाह है।

जैकी चैन की निजी जिंदगी

जैकी चैन, जिनका असली नाम फैंग शिलॉन्ग है, दुनिया भर में मशहूर हैं और उनकी लोकप्रियता किसी एक देश की फिल्म इंडस्ट्री तक सीमित नहीं है। 2026 में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्ति वाले जैकी चैन मुख्य रूप से हांगकांग में रहते हैं, जहां उन्होंने कॉव्लून टोंग इलाके में एक फैक्ट्री वेयरहाउस को घर में बदल रखा है, जिसमें छिपे हुए कमरे और गुप्त दरवाजे बताए जाते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में 'Karate Kid: Legends' में नजर आए थे, जबकि उनकी अगली फिल्म 'Armour of God: Ultimatum' पर काम चल रहा है, जिसे 2027 में रिलीज किए जाने की योजना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान कभी एक्टर शाहिद कपूर को डेट करती थीं। साल 2004 से 2007 तक दोनों के इश्‍क के घनघोर चर्चे थे। लेकिन फिर ब्रेकअप हो…
 30 September 2026
सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्‍ना भाटिया की फिल्‍म 'द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' पर वनदेवी और छठी मैया की खूब कृपा बरस रही है। पहले तीन दिनों में यह…
 30 September 2026
बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर वाशु भगनानी की त‍बीयत बिगड़ गई है, वह इस वक्‍त लंदन में हैं और उन्‍हें वहीं एक अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। यह खबर ऐसे…
 30 September 2026
बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दीया मिर्जा ने देश के माता-पिता के नाम एक बेहद गंभीर और भावुक मैसेज शेयर किया है। उन्‍होंने बेटों की परवरिश को लेकर सवाल भी उठाए हैं और…
 30 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी ऐतिहासिक ब्‍लॉकबस्‍टर भक्‍त‍ि ड्रामा फिल्‍म 'हनुमान अंश' 54 दिन बाद भी सिनेमाघरों में न सिर्फ डटी हुई है, बल्‍क‍ि धुआंधार कमाई कर रही है। मंगलवार…
 29 September 2026
'बिग बॉस 20' के घर में जहां काजी तौकीर अपने गाने से रोज लोगों का दिल जीत रहे हैं, वहीं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के साथ कुछ उल्टा…
 29 September 2026
अजय देवगन, तब्‍बू और जयदीप अहलावत स्‍टारर 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' की रिलीज में अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं। गांधी जयंती के मौके पर 02 अक्‍टूबर को विजय सलगांवकर…
 29 September 2026
दिग्‍गज एक्‍टर, मार्शल आर्टिस्ट और फिल्‍ममेकर जैकी चैन की मौत की फर्जी खबर ने उनके फैंस को गहरा झटका दिया है। सोशल मीडिया पर पिछले 24 घंटों में कई ऐसे…
 29 September 2026
पंकज त्रिपाठी की फिल्‍म 'ओह माय डॉग' बीते महीने 07 अगस्‍त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्‍स ऑफिस पर यह फिल्‍म भले ही महज ₹4.98 करोड़ की नेट कमाई…
Advt.