जितनी पढ़ी-लिखी महिला उतना छोटा परिवार... एमपी में अशिक्षित महिलाओं के 3 से ज्यादा, तो ग्रेजुएट के सिर्फ 2 बच्चे

Updated on 11-07-2026 12:07 PM

भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी हो रहा है। मध्य प्रदेश की बात करें तो अशिक्षित महिलाओं में प्रजनन दर 3.6 है तो कक्षा 12वीं और स्नातक से ऊपर में 2.1 है। कहने का तात्पर्य यह है कि एक अशिक्षित महिला औसतन तीन या तीन से अधिक बच्चों को जन्म दे रही है, तो स्नातक वाली दो बच्चों को जन्म दे रही हैं।

बिना औपचारिक शिक्षा या साक्षर महिलाओं में यह दर 2.9, प्राथमिक शिक्षित में 2.7, मिडिल में 2.4, 10वीं तक शिक्षित में 2.3 है। इससे साफ है कि शिक्षा का स्तर जैसे-जैसे बढ़ता है परिवार छोटा होता जाता है। इसी रिपोर्ट के आधार पर सर्वाधिक सामान्य प्रजनन दर (जीएफआर) की बात करें तो हमारा प्रदेश बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के बाद चौथे स्थान पर है। 15 से 49 वर्ष की प्रति हजार महिलाओं से एक वर्ष में जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या इसमें शामिल की जाती है जो प्रदेश की 70 है।बिहार की 86, उत्तर प्रदेश की 78 और झारखंड की 72 है। देश की औसत जीएफआर 63 है। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि शून्य से चार वर्ष की उम्र के बच्चों का कुल आबादी में प्रतिशत देश में सर्वाधिक मध्य प्रदेश में है। कुल लोगों में से 9.4 प्रतिशत इसी आयु समूह के हैं। ग्रामीण क्षेत्र में यह 10 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र में 7.8 प्रतिशत है। इसी तरह से शून्य से 14 आयु वर्ग वाले भी बिहार (31.5 प्रतिशत) के बाद मध्य प्रदेश में सर्वाधिक 27.3 प्रतिशत हैं। यह भी कह सकते हैं कि एक चौथाई आबादी इसी आयु वर्ग की है। यानी, भविष्य में मध्य प्रदेश युवा राज्य के रूप में पहले या दूसरे स्थान पर रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
            ( संजय रायजादा )भोपाल। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का सख्त अंदाज अब जमीन पर दिखने लगा है। मंत्री और प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह के निर्देश पर 22 अक्टूबर को…
 24 October 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से 3 दिन जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। 24 से 26 अक्टूबर तक वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस…
 24 October 2026
इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल ड्राइवर फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की जांच में संपत्तियों से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। जांच में देवास की…
 24 October 2026
दिवाली पर रोशनी देखने और खुशियां मनाने की उम्र में ऋतिक, सत्येंद्र और कार्तिक के सामने सवाल है कि क्या वे फिर कभी पहले की तरह देख पाएंगे?पिछले साल दिवाली…
 24 October 2026
भोपाल के केरवा डैम का सर्वे पूरा हो गया है। ग्राउंड ट्रूथिंग करने पहुंची टीम को सरकारी अतिक्रमण भी दिखें। इसकी रिपोर्ट टीम ने नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) में पेश…
 24 October 2026
मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार कमान किसी महिला अधिकारी के हाथों में आ सकती है। मौजूदा DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।नए पुलिस…
 24 October 2026
सरकार के नए प्लेन पर विरोध भी, खुशी भी मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के नए प्लेन को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्लेन…
 20 October 2026
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में मंगलवार सुबह 16वीं मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय मोतीराम प्रजापति ने इलाज के…
 20 October 2026
जबलपुर में दशहरा घूमने आए 24 वर्षीय आकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे थाने ले गई थी, जहां उसके साथ मारपीट…
Advt.