द केरल स्‍टोरी 2' की 8 दिन में ही मिट्टी पलीद, 'ओ रोम‍ियो' और 'तेरे नाम' भी पस्‍त

Updated on 07-03-2026 12:40 PM
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां 19 मार्च 2026 को ईद के मौके पर धुआंधार कमाई की तैयारी कर रही है, वहीं 'द केरल स्‍टोरी' ने 8 दिन में ही अपना भद पिटवा ली है। कामख्‍या नारायण सिंह के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म विवादों के बीच रिलीज तो हो गई, लेकिन आलम यह कि सिनेमाघरों में 100 में से 89 कुर्सियां खाली नजर आ रही हैं। और तो और, यह अपनी पिछली ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म के मुकाबले भी कहीं नहीं टिक पा रही है। आठ दिनों में 'द केरल स्‍टोरी 2' ने जहां सिर्फ 25.40 करोड़ रुपये की कमाई की है, वहीं 2023 में 'द केरल स्‍टोरी' ने 8 दिनों में हिंदी वर्जन से 93.48 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। सिनेमाघरों में इसके अलावा मौजूद शाहिद कपूर की 'ओ रोम‍ियो' भी अब पस्‍त हो गई है। सलमान खान की री-रिलीज 'तेरे नाम' भी बेदम है।

सिनेमाघरों से लेकर दर्शकों तक को अब 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का इंतजार है। ट्रेलर आ चुका है। यश की 'टॉक्‍स‍िक' के पोस्‍टपोन होने के बाद अब इस सीक्‍वल फिल्‍म का एकछत्र राज होने वाला है। हां, पवन कल्‍याण की 'उस्‍ताद भगत सिंह' जरूर इसे टक्‍कर देने के लिए 19 मार्च को ही रिलीज हो रही है, लेकिन हिंदी सिनेमाघरों में तेलुगू सुपरस्‍टार का उतना जोर नहीं दिख रहा है। लेकिन इस बीच, प्रोपेगेंडा फिल्‍म होने का आरोप झेल रही 'द केरल स्‍टोरी 2' बॉक्‍स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी है।

'द केरल स्‍टोरी 2' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन, 8वां दिन

Sacnilk के मुताबिक, विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले बनी 'द केरल स्‍टोरी 2' ने अपने दूसरे शुक्रवार को 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इससे पहले गुरुवार को इसने 2.75 करोड़ रुपये और बुधवार को 3.50 करोड़ रुपये कमाए थे। आठ दिनों में भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 'द केरल स्‍टोरी 2' का टोटल कलेक्‍शन 25.40 करोड़ रुपये है। जबकि इसका बजट 30 करोड़ रुपये है। शुक्रवार को सिनेमाघरों में औसतन हर शो में 11.71% सीटों पर ही दर्शक नजर आए हैं। ऐसे में अब 'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले 12 दिनों में अपना बजट भले निकाल ले, लेकिन इसका हिट होना नामुमकिन है।

'द केरल स्‍टोरी 2' को नेगेटिव रिव्‍यूज, दर्शकों ने किया खारिज

'द केरल स्‍टोरी 2' साल 2023 में रिलीज 'द केरल स्‍टोरी' का सीक्‍वल है। यह नई फिल्‍म जबरन धर्मांतरण के मुद्दे पर बनी है। हालांकि, फिल्‍म की समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक ने कड़ी आलोचना की है। खासकर फिल्‍म की कहानी, जो देश के अलग-अलग राज्यों की महिलाओं के बारे हैं, लेकिन इसका टाइटल एक राज्य विशेष को लेकर है। फिल्‍म को सोशल मीडिया पर भी नेगेटिव रिव्‍यूज मिले हैं, जिसमें इसे 'एकतरफा' और 'समुदाय विशेष को टारगेट' करने वाला बताया गया है। इन सब का असर बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन पर पड़ा है। क्‍योंकि 2023 में 8 दिनों में ही 'द केरल स्‍टोरी' ने 93.48 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। जबकि लाइफटाइम 241.74 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन हुआ था।

'ओ रोम‍ियो' का बजट और कलेक्‍शन: 22 दिन में कमाए 68.69 करोड़ रुपये

दूसरी ओर, शाहिद कपूर और तृप्‍त‍ि डिमरी की 'ओ रोम‍ियो' भी अब पस्‍त हो चली है। अफसोस की बात ये है कि विशाल भारद्वाज के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म को तारीफ तो मिली, लेकिन 22 दिन बाद भी यह अपना बजट नहीं निकाल पाई है। रिलीज के बाद अपने तीसरे शुक्रवार को 'ओ रोम‍ियो' ने देश में महज 49 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्‍म का टोटल नेट कलेक्‍शन 68.69 करोड़ रुपये है। वर्ल्‍डवाइड इसने 105.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनस किया है। जबकि इसका बजट 150 करोड़ रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
Advt.