परिजनों ने सांकेतिक दाह संस्कार कर रिश्ता तोड़ा, लड़की बोलीं- जातिवाद और समाज के लिए अपनी बेटी को नहीं देखा

Updated on 19-09-2026 11:41 AM
पूर्णियाः बिहार के पूर्णिया जिले के चपई गांव में एक प्रेम विवाह इस वक्त सोशल मीडिया और खबरों की सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल, यह मामला एक इंटरकास्ट मैरिज का है, जहां ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखने वाली रिया ने पासवान समाज के मिलन कुमार से शादी कर ली है।

सांकेतिक दाह संस्कार कर रिश्ता तोड़ा

इस अंतरजातीय विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने अनोखा और कड़ा विरोध जताते हुए अपनी जीवित बेटी का पुतला बनाया, उसकी शव यात्रा निकाली, दाह-संस्कार किया और मुंडन संस्कार तक करवाया। लड़की के परिवार ने सार्वजनिक रूप से यह घोषणा कर दी कि उनकी बेटी अब उनके लिए मर चुकी है।

लड़की अपने फैसले पर अडिग

इंटरकास्ट शादी के ससुराल पहुंचीं रिया ने कहा कि वो अपने फैसले पर अडिग हैं। रिया ने यह भी साफ किया कि शादी का फैसला दोनों की रजामंदी से लिया गया है। उसने बताया कि समाज में बच्चों को अक्सर अपनी पसंद बताने का मौका नहीं मिलता और उन्हें डराया-धमकाया जाता है, जिसके कारण ऐसे कदम उठाने पड़ते हैं। रिया स्नातक की छात्रा है। जातिगत भेदभाव पर विचार रखते हुए उसने कहा कि समाज में जाति जैसी कोई चीज नहीं होती, सिर्फ दो ही जातियां हैं, एक स्त्रीलिंग और दूसरी पुल्लिंग।


मां-बाप समाज और जातिवाद की रक्षा के लिए लड़ते रह गए, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी की खुशी नहीं देखी। उन्होंने मुझे जीते जी ही जलाकर मार दिया है। अब मेरा अपने माता-पिता से कोई रिश्ता नहीं है। मेरे पति और मेरा ससुराल ही अब मेरी पूरी दुनिया हैं।
शादी के बाद रिया का बयान

पति ने रिया से शादी कर खुश, कहा- समाज की परवाह नहीं

पति मिलन कुमार ने सामाजिक दबाव और विरोध को खारिज करते हुए कहा कि वे दोनों एक-दूसरे के साथ खुश हैं और समाज की परवाह किए बिना अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं।

बेटी और बहू दोनों सम्मान और प्यार

वहीं, मिलन के पिता दिलीप पासवान ने शुरुआत में सामाजिक दबाव और परेशानियों का जिक्र किया। लेकिन बाद में उन्होंने भावुक होकर कहा कि उनकी कोई बेटी नहीं थी। ईश्वर की कृपा से उन्हें बहू के रूप में बेटी मिल गई है। वो रिया को बेटी और बहू दोनों का पूरा दर्जा, सम्मान और प्यार देंगे।

सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी नवविवाहित जोड़े को दी बधाई

घटनास्थल पर स्थानीय लोगों के अलावा राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी नवविवाहित जोड़े को बधाई देने पहुंचे हैं। प्रतिनिधियों का मानना है कि ऐसे मामलों में अक्सर अदालती और कानूनी उलझनें पैदा होती हैं, लेकिन रिया ने जो हिम्मत और स्टैंड दिखाया है, वह जातिगत भेदभाव और सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने की दिशा में एक साहसिक कदम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
            ( संजय रायजादा )भोपाल। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का सख्त अंदाज अब जमीन पर दिखने लगा है। मंत्री और प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह के निर्देश पर 22 अक्टूबर को…
 24 October 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से 3 दिन जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। 24 से 26 अक्टूबर तक वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस…
 24 October 2026
इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल ड्राइवर फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की जांच में संपत्तियों से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। जांच में देवास की…
 24 October 2026
दिवाली पर रोशनी देखने और खुशियां मनाने की उम्र में ऋतिक, सत्येंद्र और कार्तिक के सामने सवाल है कि क्या वे फिर कभी पहले की तरह देख पाएंगे?पिछले साल दिवाली…
 24 October 2026
भोपाल के केरवा डैम का सर्वे पूरा हो गया है। ग्राउंड ट्रूथिंग करने पहुंची टीम को सरकारी अतिक्रमण भी दिखें। इसकी रिपोर्ट टीम ने नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) में पेश…
 24 October 2026
मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार कमान किसी महिला अधिकारी के हाथों में आ सकती है। मौजूदा DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।नए पुलिस…
 24 October 2026
सरकार के नए प्लेन पर विरोध भी, खुशी भी मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के नए प्लेन को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्लेन…
 20 October 2026
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में मंगलवार सुबह 16वीं मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय मोतीराम प्रजापति ने इलाज के…
 20 October 2026
जबलपुर में दशहरा घूमने आए 24 वर्षीय आकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे थाने ले गई थी, जहां उसके साथ मारपीट…
Advt.