भोपाल की 'सुपर वुमन' सुनीता सिंह का कमाल, 56 साल की उम्र में माउंट किलिमंजारो की चोटी फतह कर रचा इतिहास

Updated on 18-04-2026 06:02 PM

भोपाल। अदम्य साहस और दृढ़ निश्चय का परिचय देते हुए स्टेट बैंक भोपाल में पदस्थ सुनीता सिंह ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5,895 मीटर) पर तिरंगा फहराकर नई उपलब्धि हासिल की है। 15 अप्रैल 2026 को 56 वर्ष पांच माह की उम्र में यह कारनामा कर उन्होंने सबसे उम्रदराज भारतीय महिला पर्वतारोही बनने का दावा किया है।

मूलत: जबलपुर निवासी और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से शिक्षित सुनीता सिंह भारतीय स्टेट बैंक के भोपाल मुख्यालय में सहायक महाप्रबंधक हैं। उन्होंने बताया कि नौकरी की व्यस्तता और उम्र के इस पड़ाव के बावजूद पर्वतारोहण के लिए समय निकालना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन दृढ़ संकल्प ने उन्हें आगे बढ़ाया

चुनौतियों भरा रहा सफर

सुनीता ने बताया कि किलिमंजारो की चढ़ाई के दौरान उन्हें कई बाधाओं का सामना करना पड़ा। अप्रैल-मई में वहां वर्षाकाल होने के कारण आमतौर पर माउंटेनिंग नहीं होती, लेकिन मुझे इसी समय छुट्टी मिली, इसलिए विपरीत मौसम में ही जाने का निर्णय लिया।

किलिमंजारो की समिट छह दिन की होती है, समय बचाते हुए मैंने इसे चार दिन में पूरा किया। माउटेनिंग आमतौर पर रात को शुरू होती है, लेकिन वर्षा के कारण मैं सुबह निकली और शाम को लक्ष्य पूरा किया।

वापसी में रास्ता भटक गई थीं सुनीता

पर्वत की चोटी तक पहुंचने में नौ घंटे और लौटने में रात के समय रास्ता भटकने के कारण आठ घंटे का समय लगा। इससे पहले 24 अगस्त 2025 को मैंने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस (18,510 फीट) पर भी जीत हासिल की थी।सुनीता सिंह की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अगर संकल्प दृढ़ हो, तो उम्र और पेशेवर जिम्मेदारियां सपनों की राह में बाधा नहीं बनतीं। इस उपलब्धि के बाद वे अब नए और कठिन लक्ष्य हासिल करने के लिए उत्साहित हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…
 26 April 2026
 भोपाल। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से पूरा प्रदेश ग्रीष्म लहर की चपेट में है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सो में दिन का तापमान सामान्य से दो से…
 26 April 2026
भोपाल। अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात डेयरी संचालक और कर्मचारियों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। घटना से नाराज लोगों…
 26 April 2026
भोपाल: “ऑपरेशन फेस” के तहत फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेशन के खिलाफ भोपाल देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये एजेंट एक ही चेहरे…
 26 April 2026
भोपाल। प्रदेश में खाली पड़ी वर्षों पुरानी अनुपयोगी शासकीय भूमि अब राज्य सरकार बेचेगी नहीं बल्कि निवेशकों को उद्योग लगाने के लिए दी जाएगी। इस दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी…
 26 April 2026
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन पोर्टल खुलते ही भोपाल को नंबर वन बनाने के लिए नागरिकों ने फीडबैक देना शुरू कर दिया…
 26 April 2026
भोपाल। शहर के अन्ना नगर इलाके में स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही फायर दमकल मौके पर पहुंची और करीब 10…
 26 April 2026
भोपाल। श्यामला हिल्स में कार पार्किंग विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों घर में घुसकर तोड़फोड़ और वहां मौजूद महिला के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। तोड़फोड़ के बाद…
 25 April 2026
भोपाल, उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को…
Advt.