'तेजस Mk1A में अब भी 5% दिक्कतें', HAL के CMD नहीं बता पाए मिसाइल संग फाइटर जेट उड़ाने की पक्की समयसीमा

Updated on 18-09-2026 11:42 AM
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को कहा कि एयरोस्पेस कंपनी ने एडवांस्ड तेजस Mk1A के 27 एयरफ्रेम (कुल 180 में से) तैयार कर लिए हैं, लेकिन एक-दो ऐसी दिक्कतें हैं जिनकी वजह से भारतीय वायुसेना (IAF) को एडवांस्ड कॉम्बैट एयरक्राफ्ट की लंबे समय से रुकी हुई पहली खेप की डिलीवरी में देरी हो रही है।

तेजस Mk1A की पहली खेप की और टेस्टिंग की जरूरत: HAL CMD

  • टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में रवि के ने बताया, 'हमें जनरल इलेक्ट्रिक (GE) एयरोस्पेस से 10 इंजन मिले हैं। लेकिन तेजस Mk1A की पहली खेप के साथ एक-दो दिक्कतें हैं जिनकी और टेस्टिंग की जरूरत है। जैसे AESA रडार का इंटीग्रेशन। शायद हम 90-95% तक पहुंच गए हैं, लेकिन आखिरी 5% काम अभी बाकी है।'
  • रवि के आगे बताया-'एक और समस्या मिसाइल इंटीग्रेशन की है। कुछ टेस्ट अभी बाकी हैं। हमें मिसाइल के साथ तेजस को उड़ाना होगा (बिना फायर किए) ताकि यह पता चल सके कि स्ट्रक्चर के हिसाब से सब ठीक है या नहीं। मैं कोई पक्की समय-सीमा नहीं बता रहा हूं, लेकिन हमें उम्मीद है कि यह इस साल तक हो जाएगा।'

  • तेजस Mk1A की पहली खेप के साथ एक-दो दिक्कतें हैं जिनकी और टेस्टिंग की जरूरत है। शायद हम 90-95% तक पहुंच गए हैं, लेकिन आखिरी 5% काम अभी बाकी है। हमें मिसाइल के साथ तेजस को उड़ाना होगा, ताकि यह पता चल सके कि स्ट्रक्चर के हिसाब से सब ठीक है या नहीं। मैं कोई पक्की समय-सीमा नहीं बता रहा हूं, लेकिन हमें उम्मीद है कि यह इस साल तक हो जाएगा।
    रवि के, HAL के CMD

    पहली बार इस्तेमाल हो रहा F414 इंजन

    हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के ने तेजस एयरक्राफ्ट के और ज्यादा उन्नत संस्करण के बारे में कहा, 'तेजस Mk 2, तेजस Mk1A का ही एक वर्शन है। स्ट्रक्चर कपलिंग का काम चल रहा है। हम फरवरी तक ग्राउंड टेस्टिंग करने की योजना बना रहे हैं। F414 इंजन बिल्कुल नया इंजन है। देश पहली बार इसका इस्तेमाल कर रहा है।'

    Su-30MKI फाइटर जेट के कुछ सिस्टम का स्वदेशी डिजाइन

    • इस बात से इनकार करते हुए कि HAL किसी सुपर सुखोई प्रोग्राम पर काम कर रहा है, रवि के ने कहा कि HAL 'Su-30MKI फाइटर जेट के कुछ सिस्टम, जैसे रडार को स्वदेशी बनाने के डिज़ाइन के काम में लगा हुआ है, हालांकि यह प्रोजेक्ट अभी हमें नहीं मिला है।'
    • 100 सीटों वाले रूसी SJ-100 रीजनल पैसेंजर जेट के लाइसेंस वाले प्रोडक्शन पर CMD ने कहा, 'सभी तकनीकी बातचीत चल रही है। हमने इसके लिए कोई समय-सीमा तय नहीं की है।'

    HAL कॉम्बैट एयर टीमिंग सिस्टम (स्वदेशी भारतीय मानव-मानवरहित टीमिंग प्रोग्राम) पर काम कर रहा है। हम इसका प्रोटोटाइप बना रहे हैं।
    HAL के CMD रवि के

    विदेशों में MRO बनाने की योजना पर चल रहा काम

    • HAL के CMD रवि के ने आगे कहा-HAL सभी डिवीजनों को आधुनिक बनाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च कर रहा है और विदेशों में MRO (मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल) सुविधाएं स्थापित करने की योजना भी बना रहा है। हम ऐसे विदेशी पार्टनर की तलाश कर रहे हैं जो अपने देश में खुद MRO सुविधाएं स्थापित कर सकें। रवि के. ने कहा कि वे कुल 40 LCA Mk1 कॉन्ट्रैक्ट के तहत बचे हुए दो तेजस ट्रेनर एयरक्राफ्ट IAF को सौंपेंगे।
    • उन्होंने कहा, 'हम IAF को HTT-40 ट्रेनर एयरक्राफ्ट भी सौंपने जा रहे हैं। इसके अलावा, हम मुख्य रूप से ऑफशोर सॉर्टीज़ के लिए पवन हंस को एडवांस्ड ध्रुव NG हेलीकॉप्टर सौंपेंगे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.