प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से श्रीमती नेहा मरावी को मिला संबल

Updated on 17-10-2026 12:59 PM

कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। इस सहायता से उन्हें अपनी और अपनी बच्ची की पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिली।

श्रीमती नेहा मरावी बताती हैं कि आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से उनका आवेदन भरवाया गया था। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद सहायता राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त हुई। उन्होंने इस राशि का उपयोग अपने और अपनी बच्ची के पौष्टिक आहार, पोषण तथा स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में किया। इससे उन्हें मातृत्व के इस महत्वपूर्ण चरण में आर्थिक सहारा मिला और बच्ची की बेहतर देखभाल करने में मदद मिली।

श्रीमती मरावी ने योजना से मिली सहायता के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस आर्थिक सहयोग से उन्हें अपनी और अपनी बच्ची की आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी मदद मिली है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर मातृ एवं शिशु के पोषण, स्वास्थ्य और बेहतर देखभाल को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.