शुभमन गिल बने प्लेयर ऑफ द मंथ, लेकिन पूरा मजमा लूट ले गई यह 19 साल की लड़की, जानें पूरा मामला

Updated on 14-02-2023 07:20 PM
नई दिल्ली: आईसीसी अंडर 19 महिला क्रिकेट वर्ल्डकप का आयोजन हाल ही में पहली बार हुआ था। जिसमें शेफाली वर्मा के आगुवाई वाली भारतीय टीम जबरदस्त प्रदर्शन के चलते वर्ल्ड चैंपियन बन गई। भले ही इस विश्वकप में चारों ओर भारतीय खिलाड़ी छाए हुए थे, लेकिन अगर कोई खिलाड़ी हैं जिन्होनें अपने गजब की परफॉर्मेंस से सबको प्रभावित किया है, तो वह हैं अंडर 19 टीम की कप्तान ग्रेस स्क्रिवेंस।


जिनके हरफनमौला प्रदर्शन ने सबको अपना दीवाना बना दिया। ग्रेस ने वर्ल्डकप में बल्ले के साथ-साथ अपनी खूंखार गेंदबाजी से भी कोहराम मचाया है। जिसके चलते अब आईसीसी ने उन्हें जनवरी के लिए "महिला प्लेयर ऑफ द मंथ के अवॉर्ड से भी नवाजा है। पहली बार आईसीसी अंडर19 महिला टी20 विश्व कप में कहर बरपाने के बाद स्क्रिवेंस आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड जीतने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी बन गईं हैं।
    वहीं आईसीसी महिला खिलाड़ी ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीतने के बाद ग्रेस स्क्रिवेंस ने कहा कि,'मैं आईसीसी महिला खिलाड़ी ऑफ द मंथ चुने जाने से बहुत खुश और चकित हूं। यह एक शानदार टूर्नामेंट था और जिसका हमने वास्तव में आनंद लिया। महिला क्रिकेट एक बेहतर स्थिति में है। इस समय वास्तव में रोमांचक जगह है और इसका हिस्सा बनना बहुत अच्छा है।’

    बता दें कि ग्रेस पूरे टूर्नामेंट (महिला टी20 विश्व कप) में बल्ले और गेंद के साथ एक प्रमुख खिलाड़ी रहीं थीं। इतना ही नहीं बल्कि स्क्रिवेंस को उनके अविश्वसनीय प्रदर्शन के चलते प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।। आईसीसी अंडर19 महिला टी20 विश्व कप में कई सुपरस्टार विश्व मंच पर उभरे, और स्क्रिवेंस उस एक महीने के दौरान बेहतरीन फॉर्म में रहीं, जहां उन्होंने बल्लेबाज और गेंदबाज के रूप में शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड को फाइनल तक पहुंचाया।
    आईसीसी अंडर 19 टी20 वर्ल्डकप में खेले गए 7 मुकाबलों में 19 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 41.85 की औसत से 293 रन बनाए थे। जिसमें रवांडा, आयरलैंड और वेस्ट इंडीज के खिलाफ उन्होनें लगातार तीन अर्धशतक लगाए थे। इसके अलावा गेंदबाजी की बात करें तो, विश्वकप में स्किवेंस ने 7.11 की गजब की औसत से गेंदबाजी करते हुए 09 बहुमूल्य विकेट अपने नाम किए थे।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     11 January 2025
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल अपनी पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक की खबरों के बीच ब्रोमांस करते हुए नजर आए। जी हां, वह बिग बॉस…
     11 January 2025
    विराट कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा और दोनों बच्चों के साथ शुक्रवार को मथुरा के प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। यहां करीब आधे घंटे तक आध्यात्मिक चर्चा की। अनुष्का ने प्रेमानंद…
     11 January 2025
    भारतीय पेसर वरुण एरोन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 35 वर्षीय वरुण ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 (VHT) से झारखंड के बाहर होने के बाद…
     11 January 2025
    बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने फिर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। यह दूसरी बार है जब उन्होंने अपने करियर को अलविदा कहा है। तमीम ने जुलाई…
     10 January 2025
    आयरलैंड की महिला टीम मौजूदा समय में भारत दौरे पर है। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इसका पहला मैच राजकोट…
     10 January 2025
    विजय हजारे ट्रॉफी में गुरुवार को 2 प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। वडोदरा में दोनों मैच हुए, राजस्थान ने तमिलनाडु और हरियाणा ने बंगाल को हराया। बंगाल से मोहम्मद…
     10 January 2025
    ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के ICC चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पर संशय है। उनके टखने में चोट है, जिसके लिए उन्हें स्कैन करवाना होगा। ऑस्ट्रेलिया के चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बैली ने…
     10 January 2025
    भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली आठ मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज से आराम दिया जाएगा, जिसमें पांच टी20 और तीन वनडे शामिल हैं।…
     10 January 2025
    सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने दावा किया है कि जनवरी 2022 में ऑस्ट्रेलिया में उन्हें जहर दिया गया था। उन्होंने यह दावा साल के पहले ग्रैंड स्लैम…
    Advt.