भोपाल में दहला देने वाला हादसा : चलती बाइक के पहिए में फंसा दुपट्टा, सड़क पर गिरकर गर्भवती पत्नी की दर्दनाक मौत

Updated on 08-06-2026 02:28 PM

भोपाल। कहते हैं कि होनी कब और किस रूप में काल बनकर सामने आ जाए, कोई नहीं जानता। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) के संजय नगर इलाके में शनिवार दोपहर एक ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

जिस घर में जल्द ही नन्हें कदमों की आहट होने वाली थी, वहां अब सिर्फ चीख-पुकार और सन्नाटा है। डॉक्टर के पास नियमित जांच के लिए जा रही 30 वर्षीय गर्भवती महिला भारती मेवाड़ा की अपनी ही चलती बाइक के पहिए में दुपट्टा फंसने के कारण गिरकर मौत हो गई।

चेकअप के लिए जा रहे थे दोनों, अचानक काल बन गया दुपट्टा

बैरागढ़ पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। एसआई सचिन वर्मा के अनुसार, संजय नगर निवासी विकास मेवाड़ा एक कपड़े की दुकान में काम करते हैं। करीब छह महीने पहले ही उनका विवाह भारती से हुआ था। भारती गर्भवती थीं, इसलिए शनिवार दोपहर करीब 12 बजे विकास अपनी पत्नी को रूटीन चेकअप के लिए डॉक्टर के पास ले जाने के लिए घर से बाइक से निकले थे।

दोपहर करीब 12:30 बजे जब वे संजय नगर क्षेत्र के मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे, तभी भारती के गले में पड़ा दुपट्टा हवा के झोंके के साथ अचानक बाइक के पिछले पहिए में जाकर उलझ गया। रफ्तार में घूम रहे पहिए में दुपट्टा फंसते ही भारती का गला पीछे की ओर खिंचा और चलती बाइक का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया।

सड़क पर सिर के बल गिरीं भारती, अस्पताल में तोड़ा दम

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक फिसलते ही पीछे बैठीं भारती बेहद हिंसक तरीके से सड़क पर सीधे सिर के बल गिरीं। सिर में अंदरूनी और गंभीर चोट लगने के कारण वे मौके पर ही बेसुध हो गईं। हादसे के बाद सड़क पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और घायल दंपत्ति को पास के चिरायु अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था; अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद भारती को मृत घोषित कर दिया। हादसे में विकास को भी मामूली चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 40th Installment) का इंतजार अब बढ़ गया है। डॉ मोहन यादव सरकार इस…
 09 September 2026
 भोपाल। बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते अपना हाथ गंवा चुका सीहोर का एक युवा किसान न्याय की आस में हाथ ठेले पर लेटकर भोपाल संभाग कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। पीड़ित…
 09 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के तीसरे दिन 8 सितंबर को निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक साझेदारी, शहरी विकास, हरित ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और सतत विकास से…
 09 September 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में मंगलवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार एसयूवी चालक ने जमकर उत्पात मचाया। एसयूवी ने एक के बाद एक करीब…
 09 September 2026
सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
Advt.