सीनियर स्टूडेंट जूनियर से भरवाते हैं कूलर में पानी, एमपी के तीन बड़े संस्थानों में रैगिंग की शिकायत, यूजीसी ने थमाया नोटिस

Updated on 21-04-2026 01:30 PM
भोपाल। प्रदेश में रैगिंग के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। एक ही दिन में सोमवार को तीन बड़े शहरों से शिकायतें दर्ज हुई हैं। इनमें भोपाल स्थित बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय (बीयू), ग्वालियर का लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फिजिकल एजुकेशन और इंदौर का इंडेक्स मेडिकल कालेज हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर शामिल हैं।

बीयू के जवाहर छात्रावास में जूनियर छात्र का उत्पीड़न

इसमें बीयू के जवाहर छात्रावास में रहने वाले एक जूनियर छात्र ने रैगिंग की शिकायत दर्ज कराई है। छात्र का आरोप है कि दो सीनियर विद्यार्थी उससे जबरन कूलर में पानी भरवाते हैं और बार-बार पीने का पानी लाने के लिए कहते हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि गर्मी में कूलर में जल्दी-जल्दी पानी खत्म हो जाता है तो रात में भी उठाकर पानी भरवाते हैं। इसके अलावा, सीनियर अपने प्रोजेक्ट से जुड़े काम भी उससे करवाते हैं। यहां तक कि पूरा प्रोजेक्ट तैयार करवाते हैं। लगातार हो रहे इस दुर्व्यवहार से परेशान होकर छात्र ने यूजीसी एंटी रैगिंग हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। छात्र ने सीनियर विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

संस्थानों में अनुशासन और सुरक्षा पर उठे सवाल

बता दें, कि प्रदेश में पहले भी रैगिंग के मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन एक ही दिन में तीन बड़े शहरों से शिकायतें दर्ज होना गंभीर स्थिति को दर्शाता है। यह घटनाएं छात्रों की सुरक्षा और संस्थानों में अनुशासन पर सवाल खड़े कर रही हैं।

यूजीसी एंटी रैगिंग हेल्पलाइन का बीयू को नोटिस

बीयू को एंटी रैगिंग हेल्पलाइन ने भेजा नोटिस। शिकायत मिलने के बाद यूजीसी एंटी रैगिंग हेल्पलाइन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को ई-मेल के माध्यम से सूचना भेजी है। विश्वविद्यालय को निर्देश दिए गए हैं कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। बीयू का प्रॉक्टोरियल बोर्ड इस मामले में मंगलवार को विद्यार्थियों से पूछताछ करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 June 2026
भोपाल। हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट हो, देवास की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट या फिर जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसा। हर बड़ी घटना के बाद जिम्मेदारों की नींद खुलती…
 10 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र हैदराबाद के एक अदालती मामले की जानकारी छिपाने के कारण निरस्त कर दिया गया। भाजपा के प्रदेश…
 10 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में स्वच्छता और वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर अब तक के सबसे कड़े नियम लागू होने जा रहे हैं। नगर निगम परिषद ने केंद्र सरकार के 'ठोस अपशिष्ट…
 10 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कॉर्नियल ब्लाइंडनेस (कॉर्निया की खराबी से होने वाली दृष्टिहीनता) से जूझ रहे हजारों मरीजों के लिए रोशनी का इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है। स्थिति…
 10 June 2026
भोपाल। राजधानी स्थित शासकीय होम्योपैथी चिकित्सा महाविद्यालय में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से की जा रही नियुक्तियों को लेकर विवाद गहरा गया…
 10 June 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने मंगलवार को प्रदेश के 21 जिलों में महिला मोर्चा…
 10 June 2026
भोपाल। राजधानी के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) में सहायक प्राध्यापकों (असिस्टेंट प्रोफेसर) की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित जीएमसी स्वशासी समिति द्वारा विभिन्न…
 10 June 2026
 भोपाल। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में मंगलवार को भोपाल स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के बाहर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने…
 09 June 2026
भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में छात्रावासों में पानी की समस्या के बाद अब बिजली संकट ने विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। विश्वविद्यालय के कई विभागों में पिछले…
Advt.