भोपाल में DPI आयुक्त के चैंबर में घुसे चयनित अभ्यर्थी; दफ्तर के बाहर पुलिस तैनात, कर्मचारियों ने 2 घंटे बंद रखा काम

Updated on 22-08-2026 11:20 AM
भोपाल । लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) आयुक्त कार्यालय में गुरुवार को प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025 के चयनित अभ्यर्थियों द्वारा आयुक्त के कक्ष में प्रवेश कर प्रदर्शन किए जाने के बाद शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

डीपीआई परिसर में करीब 30 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। वहीं, आयुक्त अभिषेक सिंह के कक्ष के बाहर सुरक्षा एजेंसी के चार कर्मचारी भी तैनात किए गए।

गुरुवार की घटना को लेकर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कराने पर आयुक्त अभिषेक सिंह ने कहा कि अभ्यर्थी थोड़े उग्र जरूर थे, लेकिन स्थिति ऐसी नहीं बनी कि एफआईआर दर्ज कराने की आवश्यकता पड़े। उन्होंने कहा कि नियुक्ति के नियमों को लेकर अभ्यर्थियों से लगातार संवाद किया जा रहा है।
विभागीय नियमों के कारण फिलहाल नियुक्ति देना संभव नहीं है। कोर्ट का फैसला आने के बाद उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

दो घंटे बंद रहा आयुक्त कार्यालय का कामकाज

घटना के विरोध में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को दो घंटे पेन डाउन रखा। इस दौरान आयुक्त कार्यालय में कामकाज प्रभावित रहा। दो घंटे बाद कर्मचारी अपने काम पर लौट आए। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. संजय गोयल भी शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय पहुंचे।
उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कर्मचारियों और अधिकारियों की एकजुटता की सराहना की। उन्होंने सभी से छात्र हित में मुस्तैदी से काम करते रहने का आग्रह किया।

राज्य शिक्षा केंद्र में कर्मचारियों ने की नारेबाजी

राज्य शिक्षा केंद्र के बाहर संविदा कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मोर्चा ने चयनित अभ्यर्थियों द्वारा आयुक्त के कक्ष में घुसने की घटना की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की।
मोर्चा अध्यक्ष रमेश राठौर ने कहा कि ऐसी घटनाओं से सरकारी कामकाज प्रभावित होता है। वहीं अल्पवेतन भोगी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार साकल्ले ने भी कर्मचारियों के साथ प्रदर्शन किया।
आयुक्त लोक शिक्षण कार्यालय के कर्मचारी नेता मुकेश शर्मा ने बताया कि घटना के बाद प्रदर्शनकारी ने आयुक्त से माफी मांग ली थी, इसलिए कर्मचारियों ने दो घंटे पेन डाउन के बाद काम शुरू कर दिया, ताकि शासकीय कार्य प्रभावित न हो।

नीलम पार्क में चयनित अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी

प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025 में चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन में भर्ती प्रक्रिया में क्लाज 49 का पालन कराने की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। चयनित अभ्यर्थी नीलम पार्क में जुटकर मांग कर रहे हैं।
गुरुवार को अभ्यर्थी एबीवीपी के समर्थन में आयुक्त के चैंबर में घुस गए थे और वहां नारेबाजी की थी। नियुक्ति को लेकर अभ्यर्थियों और विभाग के बीच गतिरोध बना हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.