
( प्रमिल अग्रवाल )
टिमरनी ( हरदा ) । आगामी गणेश महोत्सव एवं डोल ग्यारस पर्व को लेकर एसडीएम कार्यालय में क्षेत्र के डीजे संचालकों की प्रशासन ने बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम शैलेंद्र बड़ोनिया, एसडीओपी आकांक्षा तलैया एवं थाना प्रभारी मुकेश गोड़ मौजूद रहे।
बैठक में एसडीएम बड़ोनिया ने डीजे संचालकों को निर्देशित किया कि वे सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश अनुसार तय सीमा में ही ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाए । यदि वे तेज ध्वनि में डीजे बजाते एवं नियमों का उल्लंघन करते हैं तो उनके डीजे जप्त किए जाएंगे और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उपस्थित डीजे संचालकों से बाउंड ओवर फॉर्म भराये गए ।आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के डीजे संचालकों को भी सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं। एसडीएम शैलेंद्र बड़ोनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी डीजे संचालकों की बैठक लेकर उन्हें निर्देशित किया गया है ।साथ ही मंडल समितियां की भी बैठक ली जाएगी उन्हें भी निर्देशित किया जाएगा कि बगैर अनुमति के डीजे,ध्वनि विस्तारक यंत्रों का इस्तेमाल नहीं किया जाए। विधिवत अनुमति लेने के बाद ही ध्वनि विस्तारक यंत्र उपयोग में लिए जाएं और नियमों का पालन करें