मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 35 जिलों में लू का प्रकोप; आठवीं तक स्कूल बंद

Updated on 27-04-2026 01:28 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश में बढ़ते तापमान के साथ भीषण गर्मी (MP Weather Update) का असर लगातार तेज होता जा रहा है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से 5.1 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया। खजुराहो 45 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म (Heatwave) स्थान रहा।

कई जिलों में 44 डिग्री से ऊपर तापमान

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, नौगांव, सागर, टीकमगढ़, दमोह, दतिया और श्यौपुर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। वहीं भोपाल, इंदौर और जबलपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब दो डिग्री ज्यादा है।

35 जिलों में लू का प्रकोप

प्रदेश के 35 जिलों में लू चल रही है। इंदौर और उज्जैन में रात के समय भी गर्म हवाओं जैसे हालात बने हुए हैं, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल रही है।

कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी

रविवार शाम करीब चार बजे भोपाल के कुछ हिस्सों, विदिशा और इंदौर जिले में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि इससे तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई।

आज भी हीट वेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार को विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, डिंडोरी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा समेत कई जिलों में हीट वेव की चेतावनी जारी की है।

आठवीं तक स्कूल बंद (MP School Holidays)

भीषण गर्मी को देखते हुए भोपाल, इंदौर, सागर और ग्वालियर के जिला शिक्षा अधिकारी ने आठवीं तक के सभी स्कूलों में 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित कर दिया है। इसके बाद ग्रीष्मावकाश शुरू हो जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2026
भोपाल, भोपाल के सुखीसेवनिया में खेत में गो-तस्करी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 26 अप्रैल को फरियादी कालूराम पहुंचे और उन्होंने…
 30 April 2026
भोपाल, भोपाल के रवीन्द्र भवन स्थित हंसध्वनि सभागृह में आज कृषि कर्मयोगी उन्नमुखीकरण प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में…
 30 April 2026
 भोपाल, नि:संतान दंपतियों के लिए यह खबर राहत भरी और निराशाजनक दोनों है। एक तरफ जहां एम्स भोपाल में प्रदेश का पहला सरकारी इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर हाईटेक मशीनों के…
 30 April 2026
भोपाल, डिजिटल दौर में इंटरनेट और सोशल मीडिया पर हेल्थ से जुड़ी ढेरों जानकारी उपलब्ध है, लेकिन इनमें से बड़ी संख्या में कंटेंट भ्रामक या अधूरा होता है। कई मरीज ऑपरेशन…
 30 April 2026
भोपाल। एमपी नगर जोन-2 स्थित सागर प्लाजा में बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। भवन की लिफ्ट चौथी मंजिल से सीधे बेसमेंट तक जा गिरी, जिससे उसमें सवार छह पत्रकार गंभीर…
 30 April 2026
भोपाल। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी ने समूचे प्रदेश को झुलसा रखा है। बुधवार को सर्वाधिक 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान सीधी में दर्ज किया गया। वहीं उमरिया में सामान्य से…
 30 April 2026
 भोपाल। जातिगत और क्षेत्रीय राजनीति से ऊपर उठकर भाजपा भले ही नए समीकरण बुन रही हो लेकिन दिग्गजों के बयान उसे दो कदम आगे, फिर 10 कदम पीछे हटने वाली स्थिति…
 30 April 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने पर बल देते हुए इन्हें छोटी जगह से बड़ी कमाई करने का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के…
 30 April 2026
भोपाल। जिले में सिलिंडरों की किल्लत के बीच एजेंसी संचालकों ने घरेलू, छोटू व व्यावसायिक सिलिंडर की जमकर कालाबाजारी की है। जिसका खुलासा खाद्य विभाग टीम ने पिछले दिनों छापामार कार्रवाई…
Advt.