'समर्थ रोते हुए फंदा खोल रहा था...', ट्विशा शर्मा केस में सास गिरिबाला सिंह ने बताई खौफनाक रात की पूरी कहानी

Updated on 19-05-2026 11:41 AM
राजधानी भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत (Twisha Sharma Death Case) का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। मामले में अब गिरिबाला सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए घटना वाली रात की पूरी जानकारी साझा की है।गिरिबाला सिंह ने बताया कि जब वे छत पर पहुंचे तो ट्विशा को नीचे उतारने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि ट्विशा की लंबाई करीब 5 फीट 8 इंच और वजन लगभग 80 किलो था, ऐसे में उन्हें अर्धचेतन हालत में सीढ़ियों से नीचे लाना बेहद मुश्किल हो रहा था।

“समर्थ बिना चप्पल एम्स पहुंचा”

गिरिबाला सिंह के अनुसार, ट्विशा को नीचे लाने के बाद तुरंत एम्स ले जाने की तैयारी की गई। उन्होंने बताया कि समर्थ सिंह बदहवास स्थिति में बिना चप्पल पहने ही ट्विशा को लेकर एम्स पहुंचा था।

पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या उस समय ट्विशा की पल्स चल रही थी, गिरिबाला सिंह ने कहा कि जब सीपीआर दिया जाता है तो ऐसा महसूस होता है जैसे सामने वाले की सांस चल रही हो। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे निश्चित तौर पर नहीं कह सकतीं कि उस समय पल्स थी या नहीं। उन्होंने कहा, “हमने हर संभव तरीके से उसे बचाने की कोशिश की।”

दहेज की बात पर किया इनकार, बोली- 50 हजार रुपये खर्च के लिए देते थे

दहेज के आरोपों का खंडन करते हुए, सेवानिवृत्त न्यायाधीश ने अपनी अग्रिम जमानत याचिका में 5,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक की ऑनलाइन लेनदेन की पर्चियां संलग्न की थीं। इससे दावा किया गया कि वे नियमित रूप से ट्विशा शर्मा की जरूरतों को पूरा करती थी।

“रात 10:10 बजे आया था कॉल”

गिरिबाला सिंह ने बताया कि घटना से पहले ट्विशा की मां का फोन आया था। उन्होंने कहा कि मां के कॉल के बाद उन्होंने दो बार ट्विशा को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

उनके अनुसार रात 10 बजकर 10 मिनट पर ट्विशा की मां का कॉल आया था। इसके बाद वह और समर्थ सिंह छत पर पहुंचे। वहां एक पलंग रखा हुआ था और उसके ऊपर स्टूल रखा था। ट्विशा के गले में एक्सरसाइज वाली रबर बंधी हुई थी।

उन्होंने बताया कि समर्थ सिंह रोते हुए फंदा खोल रहा था। आवाज सुनकर पड़ोसी का बेटा भी वहां पहुंच गया था, लेकिन ट्विशा को दूसरी मंजिल से नीचे लाना काफी मुश्किल था।

क्या है पूरा मामला

नोएडा निवासी 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में शादी डॉट कॉम के जरिए भोपाल निवासी अधिवक्ता समर्थ सिंह से हुई थी। समर्थ सिंह रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के बेटे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 40th Installment) का इंतजार अब बढ़ गया है। डॉ मोहन यादव सरकार इस…
 09 September 2026
 भोपाल। बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते अपना हाथ गंवा चुका सीहोर का एक युवा किसान न्याय की आस में हाथ ठेले पर लेटकर भोपाल संभाग कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। पीड़ित…
 09 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के तीसरे दिन 8 सितंबर को निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक साझेदारी, शहरी विकास, हरित ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और सतत विकास से…
 09 September 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में मंगलवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार एसयूवी चालक ने जमकर उत्पात मचाया। एसयूवी ने एक के बाद एक करीब…
 09 September 2026
सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
Advt.