साहिल वाकोडे केस: IIT बॉम्बे पर बरसे मनोज मुंतशिर- पंखा बदलने से क्या होगा? शुतुरमुर्ग की तरह सिर छुपा रहे
Updated on
27-09-2026 03:39 PM
IIT बॉम्बे में छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे की आत्महत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। देश के इस प्रतिष्ठित संस्थान में यह बीते 7 महीने में तीसरा मामला है, जहां एक छात्र ने जिंदगी को चुनने की बजाय मौत को गले लगा लिया। तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं। आरोपों और प्रदर्शनों और पुलिस की जांच के बीच बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने इस पर दो टूक राय दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने 5 मिनट 29 सेकेंड का वीडियो शेयर किया और ऐसे सुलगते सवाल पूछे हैं, जिस पर हम सभी को सोचने की जरूरत है। हाल ही 'मैदान' फिल्म के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने वाले मनोज मुंतशिर ने दो टूक शब्दों में IIT बॉम्बे और ऐसे संस्थानों से कहा है, 'अगर फैन बदलना बड़े समाधान का सिर्फ एक कदम है, तो ठीक है। लेकिन अगर हम मान लें कि यही एकमात्र समाधान है, तो हमसे ज्यादा मूर्ख कोई नहीं।'
मनोज मुंतशिर ने वीडियो में कहा है कि इसे सिर्फ IIT बॉम्बे के केस की तरह देखना गलत है। बल्कि वक्त है संभलने का। बच्चों पर पड़ने वाले दबाव को समझने का। वह कहते हैं, 'हॉस्टल रूम से सीलिंग फैन हटा दो और वॉल माउंटेड फैन लगा दो। बच्चे जान देना बंद कर देंगे। कभी-कभी हम समाधान की तलाश में असली समस्या को भूल जाते हैं। हम शुतुरमुर्ग की तरह रेत में सिर दबाकर खतरे का सामना कर रहे हैं।
मनोज मुंतशिर ने पूछा- क्या पंखा बदल देने से फर्क पड़ेगा?
अमेठी में पैदा हुए 50 साल के मनोज मुंतशिर कहते हैं, 'एक बच्चा आत्महत्या कर लेता है, अपनी जान दे देता है। माता-पिता का बुढ़ापा उजड़ जाता है। बहन की राखियां मिट जाती हैं। पूरे परिवार की हंसी हमेशा के लिए खत्म हो जाती है। और हम क्या करते हैं? पंखा बदल देते हैं। इससे कितना फर्क पड़ेगा? वॉल माउंटेड फैन लगाने से कितना फर्क पड़ेगा? एक-दो प्रतिशत, और वो भी कोई गारंटी नहीं।'
IIT बॉम्बे में छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे की आत्महत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। देश के इस प्रतिष्ठित संस्थान में यह बीते 7 महीने में तीसरा मामला है,…
रणबीर कपूर इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया है। जबकि 'रामायणम् पार्ट…
मलयालम सुपरस्टार ममूटी को हाल ही गुजरात में आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'ब्रह्मयुगम' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। एकता नगर, केवड़िया में आयोजित समारोह में पहुंचे…
'कौन बनेगा करोड़पति 18' के हालिया एपिसोड में एक कंटेस्टेंट ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से ही सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू कर दिया। कंटेस्टेंट अहेली ने बिग बी को…
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…