प्रिंस यादव ने नंबर-10 पर आकर बैट से किया कारनामा, श्रीसंत और अश्विन की बराबरी कर ली

Updated on 12-10-2026 12:59 PM
इंदौर: तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। कुलदीप यादव की ज0गह टीम का हिस्सा बने प्रिंस को इस मैच में बल्लेबाजी का भी मौका मिला। वह 10वें नंबर पर उतरे और 13 रनों की नाबाद पारी खेली। आखिरी ओवर में प्रिस ने शमार जोसेफ के खिलाफ तीन चौके मारे। इससे टीम इंडिया का स्कोर 223 रनों तक पहुंच पाया।

प्रिंस ने नंबर-10 पर तीन बाउंड्री मारी

प्रिंस यादव टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर-10 पर आकर भारत के लिए तीन या उससे ज्यादा बाउंड्री मारने वाले सिर्फ तीसरे ही खिलाड़ी हैं। एस श्रीसंत ने 2007 टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ चार चौके मारे थे तो आर अश्विन के बल्ले से 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ तीन चौके निकले थे। प्रिंस यादव का इस पारी में स्ट्राइक रेट 216.66 का है। नंबर-10 पर आकर एक से ज्यादा गेंद का सामना करने वाले भारतीय खिलाड़ियों में प्रिंस का स्ट्राइक रेट सबसे अच्छा है।

डेथ ओवर में दमदार बॉलिंग की

प्रिंस यादव को इस मैच में विकेट तो नहीं मिला लेकिन इसके भी उन्होंने जीत में भूमिका निभाई। अपने पहले दो ओवर में उन्होंने 17 रन दिए थे। इसके बाद डेथ ओवर में बॉलिंग करने आए। उन्होंने 17वां और 19वां विकेट डाला। आखिरी चार ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 65 रनों की जरूरत थी। अपने दो ओवर में प्रिंस ने सिर्फ 20 रन ही दिए। इसकी वजह से आखिरी ओवर में 22 रन बनाने के बाद भी वेस्टइंडीज की टीम मुकाबला हार गई।

तीसरे टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 223 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 69 रनों की दमदार पारी खेली। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 209 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शिमरोन हेटमायर ने सर्वाधिक 43 रन बनाए, जबकि कामिल पूरन ने 42 रनों का योगदान दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
राजगीर: भारतीय टी20 टीम से बाहर चल रहे स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं। वह उत्तर प्रदेश की टीम का हिस्सा हैं। सीजन के पहले मैच…
 12 October 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली साफ कर चुके हैं कि वह अब टेस्ट क्रिकेट में कभी वापसी नहीं करेंगे। टी20 से वह पहले ही संन्यास ले…
 12 October 2026
टी20 क्रिकेट छक्के-चौकों का खेल है। जो बल्लेबाज जितने ज्यादा छक्के-चौके मार सकते है, वह टी20 में उतना ही खतरनाक है। हालांकि लगातार अटैक करने की वजह से आउट होने…
 12 October 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और घरेलू क्रिकेट के दिग्गज वसीम जाफर ने चयनकर्ता के रूप में अजीत अगरकर के कार्यकाल की समीक्षा की है। अपने यूट्यूब चैनल पर अजीत…
 12 October 2026
इंदौर: तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। कुलदीप यादव की ज0गह टीम का हिस्सा बने प्रिंस को…
 12 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं। वह सौराष्ट्र की टीम का हिस्सा हैं। उनकी टीम छत्तीसगढ़ का सामना कर रही है। राजकोट…
 10 October 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के सपोर्ट स्टाफ में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। पिछले सीजन के बाद स्टीफन फ्लेमिंग ने हेड कोच पद छोड़…
 10 October 2026
रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में हुआ था। वेस्टइंडीज ने भारत को 406 रनों का टारगेट दिया। वनडे क्रिकेट में सिर्फ एक बार…
 10 October 2026
रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज के दौरान रनों की बरसात देखने को मिल रही है। वनडे सीरीज के बाद टी20 में भी ऐसा ही देखने को मिल रहा…
Advt.